शहनाज गिल का फोटोशूट सोशल मीडिया पर खूब बटोर रहा है सुर्खियां, कुछ ही घंटों में मिले 8 लाख लाइक

शहनाज गिल का फोटोशूट सोशल मीडिया पर खूब बटोर रहा है सुर्खियां, कुछ ही घंटों में मिले 8 लाख लाइक

मुंबई। ‘बिग बॉस 13’ की कंटेस्टेंट और टीवी की मशहूर एक्ट्रेस शहनाज गिल इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। एक्ट्रेस का अंदाज हो या उनका स्टाइल, अक्सर सुर्खियों में रहता है। हाल ही में शहनाज गिल का लेटेस्ट फोटोशूट सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें एक्ट्रेस रेट्रो लुक अपनाकर डबू रत्नानी के लिए पोज करती नजर आ रही हैं। इन सभी फोटोज में शहनाज गिल के लुक से लेकर उनके एक्सप्रेशंस तक तारीफ के लायक हैं।

शहनाज गिल फोटोज में कलरफुल टॉप और सिर पर कलरफुल स्कार्फ पहने नजर आईं। जिसमें उनका लुक बिल्कुल 70 के दशक की एक्ट्रेस की तरह लगा। फोटोज में शहनाज गिल खूब कहर ढाते नजर आईं।  उनके लुक्स के साथ-साथ उनके एक्सप्रेशन भी बिल्कुल दिल जीतने वाले रहे। शहनाज गिल की तस्वीरों में उनकी अदाएं देखने लायक रहीं। फैंस भी एक्ट्रेस के इस अंदाज पर फिदा नजर आए। शहनाज गिल की फोटोज को लेकर फैंस भी उनकी तारीफ करते नहीं थके। एक यूजर ने शहनाज की तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा, “सुंदर और बहुत ही शानदार। तो वहीं दूसरे यूजर ने एक्ट्रेस की तारीफ में लिखा, “यूनिवर्स की सबसे खूबसूरत लड़की। ”

एक्ट्रेस की इन फोटोज पर फैंस के खूब लाइक्स भी आए।  कुछ ही घंटे पहले शेयर की गई इन फोटोज पर अभी तक 8 लाख से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। बता दें कि शहनाज गिल ने भले ही पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में काम किया था, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता ‘बिग बॉस 13’ के जरिए हासिल हुई थी। शो में उनके अंदाज को खूब पसंद किया गया था।