उर्वशी रौतेला के एक लव बाइट को लेकर फैंस ने किया अटपटा कमेंट तो उर्वशी ऐसे लगाई क्लास

उर्वशी रौतेला के एक लव बाइट को लेकर फैंस ने किया अटपटा कमेंट तो उर्वशी ऐसे लगाई क्लास

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अक्सर ही सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं मगर इस बार उनके एक वीडियो पर लोगों ने तरह-तरह के सवाल करने शुरू कर दिए, जिस पर अब उर्वशी का रिएक्शन आया है। इस बार उर्वशी को उनके आउटफिट नहीं बल्कि एक लव बाइट के जैसे निशान के लिए ट्रोल किया जा रहा था। जिस पर उर्वशी ने ट्वीट करते हुए लोगों की क्लास लगाई है। दरअसल, बीते दिनों उर्वशी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उनकी गर्दन पर एक निशान नजर आ रहा था।

उर्वशी रौतेला का ये वीडियो किसी एयरपोर्ट का है जिसमें उनके गले पर एक लाल रंग का निशान नजर आया था। इस निशान को देखकर कई वेब पोर्टल ने खबरें बनाईं कि उनकी गर्दन पर नजर आ रहा लाल निशान लव बाइट था। इस दौरान उर्वशी रौतेला रेड टॉप और ब्लैक मिनी स्कर्ट में नजर आ रही थीं।  

इन खबरों पर उर्वशी ने रिएक्शन देते हुए अपने ट्वीट में लिखा, 'रिडीक्युलस! यह मेरी लाल लिपस्टिक है, जो मेरे मास्क से फैली है।  किसी भी लड़की से पूछें कि लाल लिपस्टिक को संभाल कर रखना कितना मुश्किल है। विश्वास नहीं हो रहा है कि वे किसी की छवि खराब करने के लिए कुछ भी लिख सकते हैं, खासकर लड़कियों को लेकर। आप लोग अपने फायदे के लिए फेक न्यूज फैलाने के बजाय मेरी उपलब्धियों के बारे में क्यों नहीं लिखते। बता दें कि उर्वशी रौतेला आए दिन किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें लाखों लोग फॉलो करते हैं।