इस सावन वस्तु विशेष से बने शिवलिंग की पूजा करके संवारें किस्मत

सावन माह का शुभारंभ 14 जुलाई गुरुवार से हो रहा है। इस सावन विभिन्न वस्तुओं से बने शिवलिंग की पूजा से होती है भक्तों की हर मनोकामना पूरी। कौन सी है वह वस्तुएं जिनसे आप अपनी किस्मत संवार सकते हैं बता रहे हैं एस्ट्रोलॉजर विमल जैन...

इस सावन वस्तु विशेष से बने शिवलिंग की पूजा करके संवारें किस्मत

फीचर्स डेस्क। पौराणिक और धर्म ग्रंथों के अनुसार 33 करोड़ देवी देवताओं में देवाधिदेव महादेव की उपाधि से भगवान शिव ही अलंकृत हैं। भगवान शिव की असीम कृपा की प्राप्ति के लिए सावन मास में देवाधिदेव महादेव की भक्ति भाव से की गई पूजा सदैव फलित होती है। विमल जैन ने बताया कि शिव की अद्भुत कृपा प्राप्ति के लिए विविध प्रकार की उपासना आराधना अर्चना की विधि पौराणिक ग्रंथों में मिलती है। ऐसी मान्यता है कि शिव के समान दुखों को हरने वाला और कोई भी देवता नहीं है। सावन मास में भक्त शिव जी की अर्चना और अनुष्ठान कर मनोकामना की पूर्ति के साथ अलौकिक शांति भी प्राप्त कर सकते हैं।

ये है वो वस्तुएं जिनसे सवरेगी किस्मत

  • धन कामना की पूर्ति के लिए दही को निठार कर बनाए शिवलिंग
  • दुख दरिद्रता नाश के लिए पीपल की लकड़ी से बना शिवलिंग 
  • सुख शांति एवं संतान के लिए अक्षत या गेहूं के आटे से बना शिवलिंग 
  • शत्रु पर विजय के लिए लहसुनिया रत्न से बने शिवलिंग 
  • अकाल मृत्यु भय मुक्ति हेतु दूर्वा का शिवलिंग
  • खुशहाली सौभाग्य वृद्धि के लिए चांदी सोना या मोती का शिवलिंग 
  • मनोकामना पूर्ति के लिए स्फटिक का शिवलिंग 
  • मनचाही कामना सिद्धि के लिए भस्म से बने शिवलिंग 
  • मकान और संपत्ति प्राप्ति हेतु फूलों से बना शिवलिंग 
  • रोगों से मुक्ति हेतु मिश्री या शक्कर का शिवलिंग 
  • भौतिक ऐश्वर्य सुख के लिए चंदनिया कस्तूरी का शिवलिंग

विमल जैन बताते हैं कि सावन मास में सोमवार शिव त्रयोदशी है जिसे प्रदोष कहा गया है। शिव चतुर्दशी जिसे शिवरात्रि कहा जाता है। इन विशेष तिथियों पर शिवजी की पूजा अर्चना करना विशेष फलदाई बतलाया गया है। सावन मास में रुद्राभिषेक से समस्त अनिष्टों का शमन होता है और मनोकामना की पूर्ति होती है। पूर्ण श्रद्धा और भक्ति भाव से विधि विधान पूर्वक की गई आराधना से महादेव शीघ्र ही प्रसन्न होकर भक्तों की मनोकामना पूर्ण करने का आशीर्वाद देते हैं । शिवलिंग को शिव का निराकार स्वरूप माना गया है। सावन मास में खास वस्तुओं से बने शिवलिंग की पूजा अर्चना से मनोकामना पूरी की जा सकती है। ऐसी मान्यता है कि पृथ्वी के हर का हर जीव में शिव विद्यमान हैं। आप सभी को सावन मास की हार्दिक शुभकामनाएं।