Reno 8T 5G भारत में हुआ लांच, पढ़ें क्या है खास फीचर्स

Reno 8T 5G भारत में हुआ लांच, पढ़ें क्या है खास फीचर्स

फीचर्स डेस्क। Oppo के फोन्स को इंडिया में लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। 5G आने के बाद से ओप्पो के फ़ोन्स की डिमांड बढ़ गई है। ऐसे में Oppo ने हाल में वियतनाम में लांच हुई Reno 8T 5G को भारत में लांच कर दिया है। Oppo का यह नया फोन मिड-रेंज सेगमेंट में आता है और इसमें कवर्ड स्क्रीन दी गई है। नया Oppo Reno 8T 5G smartphone में 108 GB रैम व 128 GB स्टोरेज जैसे फीचर्स दिए हुए हैं। आइये जानते हैं Oppo के इस नए फोन में क्या है खास-

Oppo Reno 8T 5G में 8 GB रैम के साथ 128 GB स्टोरेज दिया हुआ है। इसकी कीमत इंडिया में 29,999 रुपए है। फोन 10 फरवरी से फ्लिपकार्ट और दूसरे रिटेल प्लेटफार्म पर 10 फरवरी से अवेलेबल हो जाएगी।

Oppo Reno 8T 5G में 6.57 इंच OLED डिस्प्ले दिया हुआ है, जो कि कवर्ड डिजाईन के साथ है। इसकी स्क्रीन Full HD + Resolution (2412x1080 पिक्सेल) और 120 हर्ट्ज़ तक रिफ्रेश रेट करती है। डिवाइस का वजन हल्का होने के साथ ही यह काफी स्लिम है। इसकी मोटाई 7.7 mm और इसका वजन 171 ग्राम है। smartphone में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर दिया गया है। हैंडसेट में 8GB रैम व 128GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है।

रेनो 8T 5G में रियर पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 108 मेगापिक्सल प्राइमरी, 2 मेगापिक्सल डेप्थ और 2 मेगापिक्सल माइक्रोस्कोप लेंस मिलते हैं। स्क्रीन पर दिए गए होल-पंच कटआउट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है। हैंडसेट को पावर देने के लिए 4800mAh की बैटरी दी गई है जो 67W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन ऐंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम बेस्ड ColorOS 13 के साथ आता है।

लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहक कोटक बैंक, HDFC, Yes Bank और SBI कार्ड के साथ फ्लिपकार्ट से फोन लेने पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट पा सकते हैं। स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट से लेने पर 6 महीने तक का नो-कॉस्ट ईएमआई ऑफर भी है। डिवाइस को 3,000 रुपये तक एक्सचेंज ऑफर के साथ लेने का मौका है।