करनाल में किसानों पर लाठीचार्ज के खिलाफ लुधियाना में ‘रास्ता रोको‘

करनाल में किसानों पर लाठीचार्ज के खिलाफ लुधियाना में ‘रास्ता रोको‘

लुधियाना। हरियाणा के करनाल में बसताड़ा टोल पर कल किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में लुधियाना में आज किसानों ने दो घंटे ‘रास्ता रोको‘ आंदोलन किया। आंदोलन में महिलाओं ने भी हिस्सा लिया और इस दौरान केवल अत्यावश्यक सेवाओं वाले वाहनों के लिए रास्ता छोड़ा गया।

करनाल की घटना के विरोध में पंजाब की विभिन्न किसान यूनियनों ने आज प्रदेश के सभी हाइवे जाम करने का आह्वान किया था। इसीके तहत आज लुधियाना में फिरोजपुर हाइवे जाम किया गया।

उग्राहां किसान यूनियन नेता चरण सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के ‘किसान विरोधी‘ रुख के कारण पार्टी नेताओं का विरोध और उनके कार्यक्रमों का बहिष्कार जारी रहेगा।