राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा कि देश में दो हिंदुस्तान बन रहा है !

राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा कि देश में दो हिंदुस्तान बन रहा है !

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा कि देश में दो हिंदुस्तान बन रहा है, एक अमीरों का और एक गरीबों का। दोनों में खाई बढ़ती जा रही है। रेलवे की नौकरी और रोजगार के लिए उत्तर प्रदेश और बिहार में क्या हुआ है। इस बारे में प्रेसिडेंशियल एड्रेस में कुछ नहीं था। आपकी सरकार रोजगार नहीं दे पा रही है। पिछले साल 3 करोड़ युवा रोजगार खोए हैं। 50 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी हिंदुस्तान में है।

राहुल गांधी ने कहा कि जो रोजगार मिलना चाहिए था वो नहीं मिला। जो था वह भी चला गया। आप भी अपने भाषण में रोजगार के बारे में नहीं बोल पा रहे हैं, क्योंकि आप बोलेंगे तो लोग कहेंगे मजाक कर रहा है। लाखों करोड़ों रुपये आपने मिडियम इंडस्ट्री से छीनकर हिंदुस्तान के अरब पतियों को दिला दिया। छोटे-छोटे उद्योगों पर एक के बाद एक आक्रमण किया। नोटबंदी-जीएसटी का फैसला गलत रहा और कोरोना के समय जो सपोर्ट देना था वो आपने नहीं दिया।