Natural Gas के बढ़े दाम, अब CNG- PNG की कीमतें में भी होगा इजाफा

Natural Gas के बढ़े दाम, अब CNG- PNG की कीमतें में भी होगा इजाफा

नई दिल्ली। गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने नेचुरल गैस के दामों में बढ़ोतरी कर दी है, इसके बाद से अब सीएनजी और पीएनजी गैसों की कीमतों के बढ़ने की आशंका भी बढ़ गई है। जानकारी के मुताबिक सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम गेल ने सीएनजी और पीएनजी गैसों को सप्लाई करने वाली कंपनियों के लिए नेचुरल गैस की कीमतों को बढ़ाया है। गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने नेचुरल गैस की कीमत में 18 फीसद की बढ़ोतरी की है। दामों में इजाफे के बाद नेचुरल गैस की नई कीमतें अब 10.5 डॉलर प्रति यूनिट हो गई हैं।

बीते सोमवार से ही हो गई हैं नई कीमतें लागू

गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा बढ़ाई गई कीमतें बीते सोमवार से ही लागू हो चुकीं हैं। बाजार के जानकारों की मानें तो नेचुरल गैस के बाद सीएनजी और पीएनजी की कीमतें भी बढ़ सकती हैं। दरअसल, भारत अपनी तेल की जरूरतों का 50 फीसदी हिस्सा आयात से पूरा करता है। लेकिन पिछले कुछ समय से यूरोपीय देशों की नेचुरल गैस की बढ़ती मांग के कारण भारत को नेचुरल गैस आयात में बाधा आ रही है।