यूक्रेन की मदद के लिए बढ़े लोग, जापानी अरबपति ने दिया 87 लाख डॉलर का दान

यूक्रेन की मदद के लिए बढ़े लोग, जापानी अरबपति ने दिया 87 लाख डॉलर का दान

टोक्यो। यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद अब दुनिया भर के लोगों की सहानुभूति हिंसा का शिकार हो रहे यूक्रेन के लोगों के साथ बढ़ती जा रही है।  कई संस्थाएं और व्यक्ति यूक्रेन की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। ऐसे समय में जापान की ई-कॉमर्स की दिग्गज कंपनी राकुटेन के संस्थापक हिरोशी ‘मिकी’ मिकितानी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की को लिखे एक पत्र में कहा कि वे 1 अरब येन (8. 7 मिलियन डॉलर) का दान यूक्रेन को देना चाहते हैं। इसका उपोयग रूस के हमले के दौरान हिंसा के शिकार हुए लोगों की मदद करने के लिए मानवीय सहायता की गतिविधियों में किया जाएगा।  मिकितानी ने ये भी कहा कि उन्होंने 2019 में कीव का दौरा किया था और ज़ेलेंस्की से उनकी मुलाकात हुई थी।

जापानी अरबपति हिरोशी ‘मिकी’ मिकितानी ने रविवार को कहा कि वह रूस के यूक्रेन पर हुए हमले को ‘लोकतंत्र के लिए एक चुनौती’ मानते हैं।  मिकितानी ने यूक्रेन की सरकार को 87 लाख डॉलर का दान देने की घोषणा की।  मिकितानी ने अपने पत्र में कहा कि “मेरे विचार आपके और यूक्रेन के लोगों के साथ हैं। मेरा मानना है कि एक शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक यूक्रेन को अन्यायपूर्ण ताकत से रौंदना लोकतंत्र के लिए एक चुनौती है। ’उन्होंने लिखा कि ‘मुझे पूरी उम्मीद है कि रूस और यूक्रेन इस मुद्दे को शांति से सुलझा सकते हैं और यूक्रेन के लोगों को जल्द से जल्द शांति हासिल हो सकती है’।