अब देश में जल्द ही सभी वाहन एथेनॉल से चल सकेंगे : नितिन गडकरी

अब देश में जल्द ही सभी वाहन एथेनॉल से चल सकेंगे : नितिन गडकरी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल इतने महंगे होते जा रहे हैं की सब परेशान हैं। लेकिन कल केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि अब देश में जल्द ही सभी वाहन एथेनॉल से चल सकेंगे। इसके लिए आगे और अधिक इथेनॉल पंप भी खोले जाएंगे। दरअसल, पेट्रोल की कीमत बायो-एथेनॉल से अधिक है। वहीं, पेट्रोल से वायु प्रदूषण भी अधिक होता है। ऐसे में लोग इथेनॉल के इस्तेमाल से प्रदूषण में कमी के साथ-साथ  रुपयों की बचत भी कर पाएंगे। यह बातें रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने यह बात कही।

गडकरी ने आगे कहा कि ऑटो रिक्शा से लेकर हाई-एंड कारों तक सभी वाहन जल्द ही इथेनॉल से चल सकेंगे। केंद्रीय मंत्री ने इथेनॉल उत्पादन की क्षमता को बढ़ाने के लिए देश की आवश्यकता का समर्थन किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि आज किसानों का लाभ बढ़ाने के साथ-साथ ईंधन की आपूर्ति बढ़ाने के लिए पारंपरिक फसलों के बजाय अब इथेनॉल उत्पादन की ओर मुड़ने की जरूरत है।

पेट्रोल-डीजल के आयात पर 8 लाख करोड़ खर्च करती है सरकार

केंद्रीय मंत्री ने जोर देते हुए कहा कि देश पेट्रोल-डीजल के आयात पर हर साल लगभग 8 लाख करोड़ रुपये खर्च करता है। यह आंकड़ा कम हो सकता है यदि फ्लेक्स ईंधन का बड़े पैमाने पर उपयोग किया जाए। इसलिए इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हमें देश में इथेनॉल उत्पादन को बढ़ाना होगा।