शादी के 6 साल बाद बिपाशा बसु प्रेग्नेंट हैं, जल्द ही गूजने वाली हैं किलकारियां

शादी के 6 साल बाद बिपाशा बसु प्रेग्नेंट हैं, जल्द ही गूजने वाली हैं किलकारियां

मुंबई। बॉलीवुड के कपल्स में से एक बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर को लेकर हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि बिपाशा बसु प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही उनके घर में किलकारियां गूजने वाली हैं। बिपाशा बसु की प्रेग्नेंसी की खबरें सुन उनके फैंस काफी उत्साहित हैं। बता दें बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की शादी को 6 साल हो चुके हैं और अब उनके घर किलकारियां गूंजने जा रही हैं।

बिपाशा और करण की ओर से फिलहाल इस खुशखबरी का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि दोनों ही सितारे जल्द ही फैंस को इस बात की खुशखबरी देंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो करण और बिपाशा अपने पहले बच्चे के स्वागत के लिए तैयारियां कर रहे हैं।

2016 में कपल ने की थी शादी 

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की पहली मुलाकात भूषण पटेल की फिल्म अलॉन केसेट पर हुई थी। साल 2015 में दोनों ने डेटिंग शुरू की और फिर साल 2016 में कपल ने शादी कर ली। पिछले 6 साल से दोनों अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते हैं।