ताइवान भूकंप के तेज झटकों से कांपा, तीव्रता 6.9 दर्ज की गई

ताइवान भूकंप के तेज झटकों से कांपा, तीव्रता 6.9 दर्ज की गई

नई दिल्ली। ताइवान में देर रात को एक साथ भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। भारत के समय के अनुसार देर रात 11.11 बजे ताइवान की राजधानी ताइपे के पास भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूकंप का अनुमान 6.9 तीव्रता का था जो फिलीपीन सागर के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किया गया है। यह केन्द्र ताइवान के हुलिएन शहर से लगभग 63 किलोमीटर दक्षिण में है।

अभी तक भूकंप से किसी भी जानमाल के नुकसान होने की जानकारी नहीं मिली हैं। गौरतलब है कि, जनवरी में ताइवान के उत्तरी भाग में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। जानकारी के लिए बता दें कि, ताइवान का प्रमुख शहर हुलिएन में 300,000 से अधिक निवासी रहते हैं। भूकंप के जोरदार झटकों के कारण ताइपे के अधिकारियों ने लोगों को शांत रहने की अपील की है।