2 फरवरी को आगरा से चुनावी बिगुल फूकेंगी मायावती, बताईं राज्य की सबसे बड़ी समस्याएं  

2 फरवरी को आगरा से चुनावी बिगुल फूकेंगी मायावती, बताईं राज्य की सबसे बड़ी समस्याएं  

लखनऊ। यूपी चुनाव में अब तक मायावती उतनी ज्यादा सक्रिय नहीं रही हैं जितना कि बाकी राजनीतिक दल। हालांकि, उनके मजबूत वोट बैंक को देखते हुए अब भी फर्क पैदा करने वाला माना जा रहा है। वह लगातार ट्विटर पर सक्रिय हैं। उन्होंने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि भय, भ्रष्टाचार, भेदभाव, जानमाल, मजहब की असुरक्षा अर्थात यूपी की बदतर कानून व्यवस्था, बेरोजगारी एवं लाखों का पलायन इस विशाल आबादी वाले राज्य की सबसे बड़ी समस्याएं हैं, जो लगातार बढ़ती ही जा रही है और लोगों में कुंठा पैदा कर रही हैं। समाज व प्रदेश इससे पिछड़ रहा है। यह अति दुखद है।

मायावती ने अपनी सरकार की भी याद दिलाई। कहा कि बसपा सरकार में ढाई लाख गरीब परिवारों को बुनियादी सुविधाओं से युक्त आवास उपलब्ध कराए गए थे। इसके अलावा 15 से 20 लाख और मकान बनाने की तैयारी चल रही थी। सरकार बदलने के कारण यह काम अधूरा रह गया। भाजपा इसे ही भुनाने का प्रयास कर रही है। इन्होंने अपना क्या किया है?