मोदी सरकार के सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण के 9 वर्ष पूर्ण होने पर चलाया गया महासम्पर्क अभियान

मोदी सरकार के सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण के 9 वर्ष पूर्ण होने पर चलाया गया महासम्पर्क अभियान

गोण्डा। भारतीय जनता पार्टी गोण्डा द्वारा मोदी सरकार के सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण के 9 वर्ष पूर्ण होने पर महासम्पर्क अभियान जनपद में चलाया जा रहा है। जिसके तहत आज विकास तीर्थ अवलोकन के क्रम में सांसद गोण्डा कीर्तिवर्धन सिंह राजा भईया के द्वारा जनपद में किये जा रहे विकास के कार्यों का अवलोकन किया गया। सांसद के साथ अवलोकन कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष गोण्डा अमर किशोर कश्यप विधायक गौरा प्रभात वर्मा विधायक मेहनौन विनय कुमार द्विवेदी मुन्ना भईया रहे।

आज सांसद गोण्डा ने गोण्डा विधानसभा अंतर्गत निर्माणाधीन सोनी गुमटी, मिश्रालिया क्रासिंग के ऊपर गामी सेतु एवं मेडिकल कालेज का दौरा किया। सांसद ने चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेते हुए तय समय में गुणवत्ता पूर्ण कराये जाने के लिए संबंधित अधिकारियो को निर्देशित भी किया। इस विकास तीर्थ अवलोकन कार्यक्रम में उनके साथ में भाजपा पदाधिकारी एवं क्षेत्र की जनता उपस्थित रही।