जानिए कौन हैं सबा आजाद ? अपने लुक्स से हमेशा रहती हैं चर्चा में

जानिए कौन हैं सबा आजाद ? अपने लुक्स से हमेशा रहती हैं चर्चा में

मुंबई। बॉलीवुड के गलियारों में कई ऐसे एक्ट्रेसेस हैं जो अपने ग्लैमरस लुक के लिए पहचानी जाती हैं।  इन नामों में ही एक नाम सबा आजाद का भी शामिल है।  सबा आजाद बॉलीवुड एक्ट्रेस के रूप में अपनी पहचान बना चुकी हैं।  अभिनय के साथ ही सबा आजाद का नाम म्यूजिक के लिए भी जाना जाता है।  वे एक थिएटर डायरेक्टर होने के साथ ही संगीतकार भी हैं। सबा आजाद ने कई वीडियोज में काम किया है और अपने लुक्स से लोगों के दिलों में अपनी पहचान बनाई है। वे अपनी लाइफ स्टाइल के लिए भी पहचानी जाती हैं।  पंजाबी परिवार से बिलोंग करने वाली सबा आजाद फैशन के मामले में भी सभी को पीछे छोड़ देती हैं। सबा आजाद का करियर के बारे बता दें, सबा आजाद का परिवार, सबा आजाद के अफेयर, सबा आजाद की नेट वर्थ आदि के बारे में बात करने वाले हैं।  तो चली जानते हैं सबा आजाद की लाइफ के बारे में और जानते हैं सबा आजाद की जीवनी को करीब से।

कौन हैं सबा आजाद ?

सबा आजाद एक इंडियन एक्ट्रेस हैं, इसके साथ ही वे म्यूजिशियन और थिएटर डायरेक्टर भी हैं। सबा को हमने कई फिल्मों में काम करते हुए देखा है।  वे कई एल्बम में भी काम कर चुकी हैं। एक्ट्रेस को कई वीडियोज में हम अभिनय करते हुए देख ही चुके हैं। इसके अलावा वे कई गानों का भी हिस्सा रही हैं। एक्ट्रेस ने महज 18 साल की उम्र में ही अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की थी। सोशल मीडिया पर भी सबा आजाद काफी फेमस हैं।

सबा आजाद का शुरुआती जीवन 

फिल्म एक्ट्रेस सबा आजाद का जन्म 1 नवंबर 1990 को हुआ था। देश की राजधानी दिल्ली में जन्मी सबा सिंह ग्रेवाल की उम्र 31 साल है। बचपन से ही सबा को डांस और एक्टिंग में काफी रूचि रही है। अपनी स्कूल की पढाई पूरी करने के बाद सबा आजाद ने एक थिएटर को भी कोइन कर लिया था और एक एक्टर के रूप में काम करना शुरू कर दिया।

सबा आजाद की फैमिली

एक्ट्रेस एक पंजाबी परिवार से बिलोंग करती हैं। उनके पिता का नाम पीएम सिंह ग्रेवाल है जोकि एक प्रोफेसर के रूप में काम करते थे। जबकि सबा आजाद की माँ एक हाउस वाइफ के रूप में काम करती हैं। सबा आजाद का एक बड़ा भाई भी है जो यूरोप में रहता है। इसके साथ ही यह भी बता दें कि सबा आजाद स्ट्रीट थिएटर आर्टिस्ट और निर्देशक सफदर हाशमी की भतीजी हैं।