भारतीय विदेश मंत्रालय ने यूक्रेन संकट को लेकर तैयार किया कंट्रोल रूम, देखें हेल्पलाइन नंबर

भारतीय विदेश मंत्रालय ने यूक्रेन संकट को लेकर तैयार किया कंट्रोल रूम, देखें हेल्पलाइन नंबर

नई दिल्ली। यूक्रेन और रूस का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। रूसी सैनिकों को यूक्रेन की सीमा से वापस बेस पर बुलाए जाने के बावजूद लगातार तनाव बना हुआ है। जिस पर अमेरिका और चीन जैसे बड़े देशों की नजर भी है। इस बीच यूक्रेन में रहने वाले हजारों भारतीयों को लेकर भी चिंताएं बढ़ती जा रही हैं। यहां रहने वाले छात्र और बाकी लोग भारत आने की कोशिश कर रहे हैं। इसी बीच अब भारतीय विदेश मंत्रालय की तरफ से एक कंट्रोल रूम तैयार किया गया है।  

विदेश मंत्रालय ने बनाया कंट्रोल रूम

यूक्रेन में रहने वाले भारतीयों के परिवार के लिए विदेश मंत्रालय ने इस कंट्रोल रूम को तैयार किया है। लोगों के लिए इस कंट्रोल रूम का हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। अगर किसी को भी यूक्रेन में अपने परिजनों को लेकर कुछ जानकारी चाहिए तो वो हेल्पलाइन नंबर 01123012113, 01123014104 और 01123017905 पर कॉल कर सकते हैं।  

 यूक्रेन में भारतीय लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर

इसके अलावा यूक्रेन में रहने वाले लोगों के लिए भारतीय दूतावास (एंबेसी) का हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। जिससे ये लोग फ्लाइट्स और बाकी चीजों को लेकर जानकारी जुटा सकते हैं।  इसके लिए यूक्रेन में इंडियन एंबेसी के नंबर +380997300428 और 380997300483 पर कॉल कर सकते हैं। ये हेल्पलाइन 24 घंटे जारी रहेंगीं।