बाबतपुर में एक करोड़ 22 लाख 55 हजार रुपये का सोना बरामद, अंडर गारमेंट में छुपाया गया था सोना

बाबतपुर में एक करोड़ 22 लाख 55 हजार रुपये का सोना बरामद, अंडर गारमेंट में छुपाया गया था सोना

वाराणसी। बाबतपुर वाराणसी के लालबहादुर शास्त्री अंतरास्ट्रीय हवाई अड्डे पर  मंगलवार को कस्टम अधिकारियों को बड़ी सफलता हासिल हुई। कस्टम जांच के दौरान विमान यात्री के पास से करीब एक करोड़ 22 लाख 55 हजार रुपये मूल्य का सोना बरामद किया गया। हवाई अड्डे पर इतनी बड़ी मात्रा में  सोना दूसरी बार बरामद किया गया है। इसके पहले 2022 मे शारजाह से आये यात्री के पास से लगभग एक करोड़ के ऊपर का सोना बरामद किया गया था। सोना तस्कर सोने की तस्करी के लिए नित नये नये तरीके अपनाते है। जानकारी के अनुसार शारजाह से उड़ान भरकर एयरइंडिया एक्सप्रेस विमान संख्या आई एक्स 184 सोमवार शाम को वाराणसी हवाई अड्डे पर पहुचा। सभी विमान यात्रियों की कस्टम जांच चल रही थी।

इसी दौरान जांच अधिकारी को एक विमान यात्री के पास एक्सरे जांच में किसी धातु के होने का संदेह हुआ। हवाई अड्डे पर मौजूद कस्टम अधिकारियों द्वारा उक्त यात्री को अपने गिरफ्त में लेकर गहनता से जांच की गई। जांच में सोना होने की पुष्टि हुई। यात्री के पास से  बरामद सोने को अधिकृत वैल्युवर के द्वारा जांचा परखा गया तब जाके सोने का उचित वजन पता चल पाया। अधिकारियों के अनुसार बरामद किए गए सोने का वजन 2176 ग्राम व कीमत लगभग 1,22,55,000 रुपये आंकी गयी है। शारजाह से आये विमान यात्री ने सोने को अपने अंडर गारमेंट में बहुत ही चालाकी से पेस्ट बना कर पर्त के रूप में छिपाकर लाया गया था।

यात्री रामचन्दर ग्राम भयसोलिया पोस्ट महबूब गंज अयोध्या का रहने वाला बताया जा रहा है। जो कुछ महीने पूर्व नौकरी करने हेतु शारजाह गया था। सीमा शुल्क अधिनियम के अंतर्गत 50 लाख रुपए से अधिक कीमत का सोना होने पर सोना जप्त कर सीमा शुल्क अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए विमान यात्री को जेल भेज दिया जाता है।