कैदियों के जीवन स्तर में सुधार के लिए सीतापुर जेल में बजाया जा रहा गायत्री मंत्र

कैदियों के जीवन स्तर में सुधार के लिए सीतापुर जेल में बजाया जा रहा गायत्री मंत्र

सीतापुर। यूपी में दोबारा सत्ता में आने के बाद से योगी आदित्यनाथ की सरकार ने जेलों में ‘महामृत्युंजय और गायत्री मंत्र’ बने का फैसला लिया था। इसी कड़ी में सीतापुर जेल में रविवार को कैदियों के जीवन स्तर में सुधार के लिए गायत्री मंत्र बजाया जा रहा है। इस जेल में अभी समाजवादी पार्टी के दिग्गज सांसद आजम खान भी ढाई साल से अधिक समय से बंद हैं। वे भी अन्य कैदियों के साथ गायत्री मंत्र का पाठ सुन रहे है। इससे पहले यूपी के जेल मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने गायत्री मंत्र बजाने को लेकर निर्देश जारी किए थे। उन्होंने बताया था कि जेलों में बंद कैदियों की मानसिक शांति के लिए ये मंत्र बजाए जाएंगे।

मामला सीतापुर जिला कारागार का है। जेल परिसर में बने कंट्रोल रूम के पास सभी कैदियों पर सीसीटीवी से निगरानी की जाती है। वहीं से गायत्री मंत्र का संचालन किया जाता है। इसी के माध्यम से सभी कैदी गायत्री मंत्र को सुनकर और जाप करते है। दरअसल, सीतापुर जेल में आजम खान सहित 1904 कैदी जेल में बंद हैं, जिसमें 71 महिलाएं शामिल हैं। कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही का कहना है कि जेलों में गायत्री मंत्र के पाठ का बहुत अच्छा फीडबैक आ रहा है। उन्होंने कहा कि बढ़िया चीज है सभी धर्मों में जो हमारे श्लोक और आयते हैं उनका सिर्फ एक ही उद्देश्य है कि जीवन में शांति और सुख रहे। इसी उद्देश्य को लेकर जेलों में गायत्री मंत्र का पाठ कराया जा रहा है। सुरेश राही ने आगे कहा कि जो लोग इसका विरोध कर रहे हैं वो गलत है। गायत्री मंत्र से मन शांत रहेगा। बता दें कि रामपुर से समाजवादी पार्टी केसांसद आजम खान बीते दो साल से अधिक समय से सीतापुर की जेल में बंद हैं। आजम के खिलाफ 87 मुकदमे कई अदालतों में विचाराधीन हैं। 86 में उनकी जमानत हो चुकी है। एक मुकदमे में जमानत होना बाकी है।