महाराष्ट्र में 1998 के बाद पहली बार आज राज्यसभा चुनाव के लिए होगा मतदान, पढ़िए क्या है कारण

महाराष्ट्र में 1998 के बाद पहली बार आज राज्यसभा चुनाव के लिए होगा मतदान, पढ़िए क्या है कारण

मुंबई। महाराष्ट्र में आज 10 जून को वर्ष 1998 के बाद से लेकर अब तक करीब 24 साल बाद पहली बार राज्यसभा के सदस्यों के निर्वाचन के लिए मतदान होने जा रहा है। अब आप जानना चाहेंगे कि आखिर इतने लंबे वक्त तक महाराष्ट्र में राज्यसभा के सदस्यों के निर्वाचन के लिए मतदान क्यों नहीं कराया गया? आखिर इसके पीछे असली कारण क्या है? क्या किसी प्रकार की राजनीतिक, प्रशासनिक या फिर संवैधानिक अड़चनें थीं, जिसकी वजह से इतने लंबे वक्त तक मतदान नहीं होता रहा? तो हम आपको बता दें कि इसका कारण जानकर आप भी अचंभित रह जाएंगे।

24 साल से निर्विरोध निर्वाचित होते आए हैं सदस्य

मीडिया की रिपोर्ट की मानें, तो आज 10 जून को महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव के तहत छह सीटों के लिए मतदान होगा। वर्ष 1998 के बाद करीब 24 साल के दौरान यह पहला ऐसा मौका होगा, जब महाराष्ट्र में राज्यसभा सदस्यों के निर्वाचन के लिए मतदान कराया जाएगा।  मतदान सुबह नौ बजे से शुरू होगा और शाम चार बजे तक चलेगा।  अभी तक इस महाराष्ट्र में राज्यसभा सदस्यों के निर्वाचन के लिए मतदान नहीं होने के पीछे सबसे बड़ा कारण यह है कि पिछले 24 साल से राज्य में खाली हुई राज्यसभा की सीटों पर सदस्य निर्विरोध निर्वाचित होते आए हैं। इसीलिए 1998 के बाद यह पहला मौका है, जब महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव में मुकाबला होगा।

छह सीटों के लिए शाम चार बजे तक होगा मतदान

महाराष्ट्र के राजनीतिक दलों ने राज्यसभा की छह सीटों के लिए आज होने वाले चुनाव के लिए अपनी रणनीति को अंतिम रूप दे दिया है।  इस चुनाव को राज्य में सत्तारूढ़ महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के सहयोगियों और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए अपनी ताकत परखने के एक मौके के रूप में देखा जा रहा है। दो दशक से अधिक समय के बाद महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव के तहत मतदान होगा, क्योंकि छह सीटों के लिए सात उम्मीदवार मैदान में हैं। मतदान प्रक्रिया सुबह नौ बजे से शुरू होकर शाम चार बजे तक चलेगी।