पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिन पर अटल दुर्गावाहिनी के द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य

जब बड़े व्यक्तित्व के आदमी इस दुनिया से रुखसत होते है तो सिर्फ उनको याद करना पर्याप्त नहीं होता बल्कि उनके जन्मदिन के दिन को सामाजिक उपयोगी कार्यों से यादगार बना देना असली श्रद्धांजलि है। ऐसा ही किया अटल दुर्गावाहिनी संस्था ने...

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिन पर अटल दुर्गावाहिनी के द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य

फीचर्स डेस्क। पूर्व प्रधानमंत्री मंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी जी के जन्मदिवस पर अटल दुर्गा वाहिनी के द्वारा लखनऊ के  इंदिरानगर सेक्टर 17 के अटल बिहारी पार्क में सुन्दरकाण्ड ,वृक्षारोपण ,पत्र लेखन ,वैक्सीनेशन,ग़रीबों में वस्त्र वितरण और तहरी भोज का शानदार आयोजन किया गया।

इस आयोजन में कम से कम 500 लोगों ने भाग लिया और 150  पत्रलेखन भी प्रधानमंत्री मोदी  और मुख्यमंत्री M P को लिखा गया । इस शानदार आयोजन के लिए मुख्यभूमिका दुर्गा वाहिनी की राष्ट्रीय अध्यक्ष माधुरी पाण्डेय, प्रदेश अध्यक्ष अनुपमा अवस्थी, और सभी सम्मानित पदाधिकारी मीना कुमार, रीता श्रीवास्तव, रेनू तिवारी, मधु कश्यप, आराधना गुप्ता, इन्दु मिश्रा की रही।

सभी पदाधिकारियों ने अटल जी के जन्मोत्सव में बढ़ चढ़कर भाग लिया और धूमधाम से मनाया कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय अटल सेना की राष्ट्रीय महामंत्री संगठन रजनी तिवारी के द्वारा किया गया।
इनके अनुपम कार्यों के लिए इन्हें शुभकामनाएं।