पूनम कनवाल नियुक्त हुई इनर व्हीलक्लब की नयी अध्यक्ष

इनरव्हील क्लब ऑफ़ लखनऊ की इंस्टालेशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। समाहरो में पूर्व पदाधिकारी और नए पदाधिकारियों को साथ सदस्यों को कार्यभार सौपा गया......

पूनम कनवाल नियुक्त हुई इनर व्हीलक्लब की नयी अध्यक्ष

लखनऊ। हाल ही में इनरव्हील क्लब ऑफ़ लखनऊ की इंस्टालेशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। समाहरो में पूर्व पदाधिकारी और नए पदाधिकारियों को साथ सदस्यों को कार्यभार सौपा गया। नए पदाधिकारियों ने क्लब के कार्यों को सुचारु रूप से चलने की शपथ भी ली। 

मुख्य अतिथि रही डिस्ट्रिक्ट वाईस चेयरमैन 

इनरव्हील क्लब की एडिटर मंजुलिका अस्थाना ने बताया कि सेरेमनी में डिस्ट्रिक्ट वाईस चेयरमैन विनय कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की , जिससे सदस्यों का उत्साह दोगुना हो गया। साथ ही पूर्व अध्यक्ष सुनीता बलानी भी उपस्थित रही।  दोनों की मौजूदगी में ही इंस्टालेशन सेरेमनी संपन्न हुई।   

पूनम कनवाल नियुक्त हुई नयी अध्यक्ष 

पूनम कनवाल को क्लब का नया अध्यक्ष बनाया गया, साथ ही अनिशा सक्सेना को उपाध्यक्ष ,नीलू श्रीवास्तव को सेक्रेटरी और किरण भंडारी को कोषा अध्यक्ष का कार्यभार सौपा गया सभी सदस्यों ने क्लब के कायों की निष्ठापूर्वक आगे बढ़ने का संकल्प लिया।