मिशन मोदी अगेन P.M. संगठन ने धूम धाम से मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन शानदार तरीके से मनाया गया। और वो ही हर बार प्रधानमंत्री बने,ये ही कामना की है।

मिशन मोदी अगेन P.M. संगठन ने धूम धाम से मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन

लखनऊ सिटी ।मिशन मोदी अगेन पी एम संगठन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मोत्सव बड़े धूम धाम से मनाया। गोमती नगर स्थित होटल रणवीर्स में सायं 3:00 बजे कार्यक्रम की शुरुआत  प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती रीता मित्तल , प्रदेश प्रवक्ता एवं उच्च न्यायालय लखनऊ के प्रख्यात अधिवक्ता अरविन्द कुमार त्रिपाठी एवं लखनऊ महानगर अध्यक्ष कमलेश गुप्ता ने  भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण , दीप प्रज्जवलित करके किया।इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष कमलेश कुमार गुप्ता ने हमारे पीएम नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों को विस्तार से बताया।

प्रदेश प्रवक्ता अरविंद त्रिपाठी ने मोदी को माँ भारती का सच्चा लाल बताया । और मिशन मोदी से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने की अपील की। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा रीता मित्तल ने प्रतिभा बालियान को  लखनऊ का जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा मनोनीत किया। पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मादिन के अवसर पर  मिशन मोदी लखनऊ की टीम ने स्वच्छता अभियान चलाया और वृक्षारोपण किया। यशस्वी प्रधानमंत्री की दीर्घायु के लिए कार्यकर्ताओं द्वारा हवन पूजन भी किया गया।इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा श्रीमती आशा राय ,प्रदेश कोषाध्यक्ष कल्पना साहू , मीडिया प्रभारी ज्योति किरण रतन,प्रदेश प्रवक्ता महिला मोर्चा श्रीमती सुजाता द्विवेदी,महामंत्री अवध प्रान्त अमिता जैन,महानगर अध्यक्ष महिला मोर्चा  श्रीमती रिंकी वर्मा, काजल बख्शी , दीपमाला, नसरीन खान,जयंती शुक्ला, बी.एल .वर्मा ,मंतोष तिवारी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।