लव जिहाद मामले में जिंदगी की जंग हार गयी दुमका की बेटी, बन्ना गुप्ता ने कहा- दोषी को बख्शा नहीं जाएगा

लव जिहाद मामले में जिंदगी की जंग हार गयी दुमका की बेटी, बन्ना गुप्ता ने कहा- दोषी को बख्शा नहीं जाएगा

झारखंड। लव जिहाद मामले में झारखंड की उपराजधानी दुमका के जरुवाडीह की बेटी जिंदगी की जंग हार गयी है। उसने रिम्स में दम तोड़ दिया। उसकी मौत की खबर मिलने पर दुमका में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोग सड़क पर उतर गये। बाजार को बंद करा दिया। भीड़ के उग्र तेवर को देख पुलिस-प्रशासन को फ्लैग मार्च करना पड़ा और भीड़ को उस इलाके में जाने से पहले ही रोक दिया गया, जिस इलाके में आरोपी के साथ-साथ मृतक का घर है। इधर, रविवार की देर शाम नाबालिग का शव जरुवाडीह पहुंचा। वहीं, क्षेत्र में शांति कायम रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दिया है।

दुमका में एक युवक द्वारा लड़की को जलाकर मारने की घटना पर झारखंड सरकार में मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि सरकार गंभीर है, दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। हमने 2 बार ज़िलाधिकारी से बात की है।  स्पीडी ट्रायल कराई जाएगी। किसी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी।

एकतरफा प्यार में विफल रहने के बाद शाहरूख हुसैन नामक युवक ने 12वीं की छात्रा पर गत 23 अगस्त, 2022 को पेट्रोल छिड़कर उसके ही घर में ही जला दिया गया था। बेहद गंभीर स्थिति में उसे दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए उसे रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया था।  घटना के तुरंत बाद आरोपी शाहरुख को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया था। बताया गया कि आरोपी शाहरुख युवती से एकतरफा प्यार करता था, लेकिन युवती उससे बात करना पसंद नहीं करती थी।  आरोपी हमेशा युवती को परेशान करते रहता था। दोस्ती करने के लिए कई बार दबाव दिया, पर स्वीकार नहीं करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी।  इसी के आधार पर उसने घर में सोयी युवती के उपर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दिया था।  जिससे युवती गंभीर रूप से झुलस गयी थी।