शराबी प्रेमिका ने होटल में किया हंगामा, युवक की ऐसी हरकत न हुई बर्दाश्त

शराबी प्रेमिका ने होटल में किया हंगामा, युवक की ऐसी हरकत न हुई बर्दाश्त

अलीगढ़। अलीगढ़ के थाना गांधी पार्क इलाके के रोडवेज बस स्टैंड के पास रूबी होटल में देर रात एक महिला ने अपने हाथ की नस काट कर जमकर हंगामा किया। बताया गया है कि उक्त महिला इंदौर की निवासी है। जोकि यहां अलीगढ़ के धौर्रा माफी में रहने वाले अपने प्रेमी से मिलने के लिए आई हुई थी। दोनों ही कथित प्रेमी युगल रूबी होटल में रुके हुए थे। जहां दोनों ने शराब का सेवन किया। इसी दौरान किसी बात पर कथित प्रेमी युगल के बीच झगड़ा हो गया। गुस्साई महिला ने धारदार हथियार से अपने हाथ की नस काट ली और चीखते हुए बाहर निकल आई।

जब होटल कर्मियों ने यह हंगामा देखा तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस घायल महिला को लेकर मलखान सिंह जिला अस्पताल पहुंच गई। जिसके साथ प्रेमी भी मौजूद रहा।

जिला अस्पताल में इलाज के दौरान भी महिला और आरोपी प्रेमी के बीच बहस होती रही। महिला का आरोप था कि वह उसे छोड़ कर भाग रहा था। 

वहीं, कथित प्रेमी इस दौरान महिला को समझाने में लगा हुआ था। लेकिन देखते ही देखते महिला उग्र हो गई। 

बहस के दौरान महिला ने अपने प्रेमी को अस्पताल के अंदर ही पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान वह उसके ऊपर आरोप भी लगा रही थी। 

महिला पुलिस और अन्य लोगों ने जैसे-तैसे महिला को शांत कराया। लेकिन वह अस्पताल के बाहर जाने के बाद फिर उग्र हो गई। 

चिकित्सकीय टीम ने बताया है कि दोनों ने शराब पी रखी थी। महिला के इलाज के बाद पुलिस ने उससे तहरीर मांगी, लेकिन महिला ने तहरीर देने से इनकार कर दिया। महिला ने कहा है कि अगर आरोपी व्यक्ति उसे छोड़कर दोबारा गया तो वह उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी। लेकिन अभी वह कुछ नहीं करना चाहती है। इसके बाद पुलिस ने दोनों की डिटेल लेकर उसे वापस भेज दिया।