Christmas Special: अगर आपको करनी है क्रिसमस की शॉपिंग, तो कीजिए दिल्ली के इन मार्केट्स की तरफ रुख

क्रिसमस आने को है और जो लोग इस दिन को सेलिब्रेट करते है उनके लिए तो ये बहुत खास दिन है। अगर आप भी दिल्ली या उसके आस पास रहते है तो इस बार कीजिए दिल्ली के इन मार्केट्स से शॉपिंग। क्योंकि क्रिसमस शॉपिंग के लिए फेमस है ये मार्केट्स....

Christmas Special: अगर आपको करनी है क्रिसमस की शॉपिंग, तो कीजिए दिल्ली के इन मार्केट्स की तरफ रुख

फीचर्स डेस्क। पूरे साल भर के इंतजार के बाद आ रहा है क्रिसमस का त्यौहार। इस बार का क्रिसमस इसलिए भी खास होने वाला है क्योंकि इस बार सभी मार्केट, चर्च खुले है । लगभग दो साल के बाद हम खुलकर क्रिसमस सेलिब्रेट कर पाएंगे। ऐसे में हर कोई ये ही चाहेगा कि उसका क्रिसमस डेकोरेशन हो सबसे सुंदर। आपने भी अभी से तैयारियां शुरू कर दी होंगी। और अगर आपको अब भी अपने मन मुताबिक क्रिसमस डेकोरेशन की चीजें नहीं मिल पा रही तो परेशान होने की जरूरत नहीं। हम आपको ले चलेंगे दिल्ली के इन मार्केट्स में जो स्पेशली क्रिसमस के लिए ही सजते है। तो आइए जानते है कौन से है वो मार्केट्स।

जर्मन क्रिसमस मार्केट


हर साल इंडो जर्मन चैंबर ऑफ कॉमर्स मुंबई और दिल्ली में जर्मन क्रिसमस मार्केट ऑर्गेनाइज करती है। यहां पर क्रिसमस डेकोरेशन से रिलेटेड और बेकरी से रिलेटेड सभी डिजाइनर आइटम कम रेट में मिल जाते है। और क्वालिटी भी सुपर्ब होती है। 

क्रिसमस पॉप अप मार्केट


जब आपने डेकोरेशन की शॉपिंग कर ली तो अपनी शॉपिंग क्यों न करें भला। दिल्ली में अभी हर मॉल में आपको डिस्काउंट ऑफर मिलेंगे बड़े बड़े ब्रांड पर। पर जो लोकल डिजाइनर है वो अपनी डिजाइन की हुई ड्रेस सेल करते है अच्छी और सस्ती रेट्स पर। तो आप भी ऐसे मार्केट्स में जाकर अपनी पसंद से ड्रेस चूज कर सकती है। कई बार ये ड्रेसेस बड़े ब्रांड्स की ड्रेसेस को भी फेल कर देती है।

पिट स्टॉप क्रिसमस मार्केट


सिलेक्ट सिटी वॉक मॉल में हर साल क्रिसमस का फेस्टिवल धूम धाम से मनाया जाता है। यहां पर डेकोरेशन के आइटम्स, ज्वैलरी , ड्रेसेस इन सब के अलावा खाने पीने के स्टॉल्स भी लगते है। अगर एक ही जगह आप इन सब चीजों का मजा लेना चाहती है तो ये परफेक्ट प्लेस है आपके लिए।

दिल्ली क्रिसमस अफेयर्स


हर कोई क्रिसमस के दिन चर्च जाकर प्रे करता है गॉड से और घर को सुंदर डेकोरेट भी करता है। घर में बनते है स्वादिष्ट व्यंजन और होती है ढेर सारी शॉपिंग। क्रिसमस का त्यौहार खुशियों से भरा होता है। दिल्ली में हर साल 23 दिसंबर से लेकर 25 दिसंबर तक ये मार्केट लगता है जहां होता है ढेर सारा इंटरटेनमेंट, मस्ती, झूले ,खाना, लाइव शो और भी बहुत कुछ। तो आप भी यहां आइए और अपनी शॉपिंग की थकान को यहां आकर मिटाइये।

इस जानकारी के बाद इंतजार किस बात का, जमकर कीजिए शॉपिंग को एंजॉय दिल्ली के इन मार्केट्स में।

picture credit;google