सीबीएसई रिजल्ट हुआ आउट, 12th में बुलंदशहर की ये लड़की पड़ी सब पर भारी, फुल मार्क्स से बाजी मारी

आज जैसे ही सीबीएसई के रिजल्ट आउट हुए बच्चों में उत्साह और बेसब्री दोनों देखने को मिली। एक बार फिर से बेटियों ने बाजी मारी है। बुलंद शहर की तान्या सिंह ने 500 में से 500 नंबर लाकर कर दिया सबको सरप्राइज्ड। तान्या देख रही है सिविल सर्विसेज में जाने का सपना...

सीबीएसई रिजल्ट हुआ आउट, 12th में बुलंदशहर की ये लड़की पड़ी सब पर भारी, फुल मार्क्स से बाजी मारी

फीचर्स डेस्क। जहां चाह है वहीं राज है। आप यदि दिल से मेहनत करोगे तो कोई भी आपको सफलता पाने से नहीं रोक सकता। ये बात साबित कर दिखाई है बुलंद शहर में दिल्ली पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाली तान्या सिंह ने। फुल मार्क्स जो बोर्ड के एग्जाम में एक सपना सा लगता है पर तान्या ने फुल मार्क्स लाकर दिखाया और अपने परिवार व स्कूल का नाम रोशन कर दिया। हर एक सब्जेक्ट में पूरे नंबर लाना आसान नहीं। लेकिन मेहनत के दम पर सब किया जा सकता है। 

रिजल्ट आने के बाद डीपीएस स्कूल में जश्न मनाया जा रहा है। तान्या खुद को गौरांवित महसूस कर रही है और स्कूल परिवार जनों को धन्यवाद कह रही है। तान्या के घर में खुशी का माहौल है। तान्या सिविल सर्विसेज की तैयारी करना चाहती है।

बुलंद शहर डीपीएस की ही एक और स्टूडेंट भूमिका गुप्ता को 500 में से 499 नंबर मिले है। एक और स्टूडेंट सौम्या नामदेव को 500 में से 497 नंबर मिले है। इन बेटियों ने ये साबित कर दिखाया कि बेटियां बेटों से कहीं भी कम नहीं है।

बुलंदशहर के डीपीएस स्कूल में कम से कम 250 बच्चों ने 12th की परीक्षा दी और सारे के सारे बच्चे पास हो गए। डीपीएस के प्रिंसिपल अपने स्कूल की इस सफलता के लिए बहुत खुश है। 

सीबीएसई 12th में 94.54 परसेंट लड़किया पास हुई वहीं लड़के 91.25 परसेंट। हर जगह बेटियों का बोलबाला है। तान्या के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

picture credit:google