जनपद स्तरीय “स्कूल चलो अभियान – 2022” कार्यक्रम का कंपोजिट विद्यालय करहेड़ा मोहन नगर में किया गया आयोजन

जनपद स्तरीय “स्कूल चलो अभियान – 2022” कार्यक्रम का कंपोजिट विद्यालय करहेड़ा मोहन नगर में किया गया आयोजन

गाजियाबाद। जनपद स्तरीय “स्कूल चलो अभियान – 2022” कार्यक्रम का सोमवार को भव्य आयोजन कंपोजिट विद्यालय करहेड़ा मोहन नगर गाजियाबाद में किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि सांसद (राज्यसभा) डॉ अनिल अग्रवाल, सैंथिल पांडियन सी. (आबकारी आयुक्त उत्तरप्रदेश , नोडल अधिकारी गाज़ियाबाद) जिलाधिकारी गाजियाबाद राकेश कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अस्मिता लाल, पार्षद विजेन्द्र सिंह चौहान उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का सफल आयोजन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बृज भूषण चौधरी के दिशा निर्देश में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और सभी जिला समन्वयक द्वारा किया गया। मुख्यमंत्री के “स्कूल चलो अभियान- 2022” के उद्बोधन का सीधा प्रसारण सभी छात्रों को दिखाया गया। स्कूल चलो अभियान रैली को सांसद डॉ अनिल अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाई।

इस अवसर पर ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों के भौतिक उन्नयन से संबंधित उत्कृष्ट कार्य कराने वाले ग्राम प्रधानों, निगम पार्षद समस्त ब्लॉक के सर्वाधिक अंक प्राप्त छात्रों और बच्चों के नामांकन में अप्रत्याशित वृद्धि करने वाले प्रधानाध्यापकों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में पुरस्कृत छात्रों में भारती कक्षा 8 वैशाली नगर क्षेत्र , प्रधानाध्यापकों में नगर क्षेत्र से आदिशक्ति इंचार्ज प्रधानाध्यपिका उच्च विद्यालय- महाराज पुर से पुरस्कृत हुईं। कार्यक्रम का सफल संचालन SRG पूनम शर्मा द्वारा किया गया। विनीता त्यागी SRG, अंजू सैनी , वाणी शर्मा, छविकांत , शरद भारती ,कविता वर्मा, शिववती, राजकुमार,दीपक सिंह, आशा राय, मिथलेश सिंह, पूर्णिमा शर्मा, सीमा, वंदना, दीपा चौहान, गौरव चौधरी, शैलेंद्र, नरेंद्र, मनोज,नरेश आदि द्वारा सहयोग किया गया।

इस कार्यक्रम में 500 से अधिक बच्चों एवं अभिभावकों ने प्रतिभाग किया l इस कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य जनसामान्य में शिक्षा के प्रति जागरूकता लाना हैl गरीब से गरीब बच्चों को भी शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना तथा शत-प्रतिशत बच्चों को शिक्षित बनाना है। सत्र 2021-22 मेंछात्र नामांकन में 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई इस हेतु जिलाधिकारी महोदय ने अपने संबोधन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की प्रशंसा की। सांसद महोदय अनिल अग्रवाल ने भी बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा किए गए कार्य हेतु बेसिक शिक्षा विभाग को बधाइयां दीl