'भाबी जी घर पर है' फेम दीपेश भान का निधन, टॉप अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हुईं सामंथा

'भाबी जी घर पर है' फेम दीपेश भान का निधन, टॉप अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हुईं सामंथा

मुंबई। टीवी के मशहूर कॉमेडी शो भाभीजी घर पर है में मलखान का किरदार निभाने वाले अभिनेता दीपेश भान का 22 जुलाई को सुबह क्रिकेट खेलने के दौरान निधन हो गया। वह ग्राउंड में क्रिकेट खेल रहे थे अचानक वह मैदान में गिर गये। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा साउथ की सुपरस्टार सामंथा प्रभु जून 2022 में देश की सबसे लोकप्रिय एक्ट्रेसेस में शामिल हो गई है।

क्षिण भारतीय सुपरस्टार सूर्या ने 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में अपनी तमिल फिल्म ‘सूराराई पोट्रु’ के पांच पुरस्कार जीतने के बाद शनिवार को कड़ी मेहनत करने और अच्छी फिल्में बनाने की प्रतिबद्धता जताई। साल 2020 में प्रदर्शित इस फिल्म ने शुक्रवार को पांच पुरस्कार जीते, जिनमें सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (सूर्या), सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (अपर्णा बालमुरली), सर्वश्रेष्ठ पटकथा (सुधा कोंगरा और शालिनी उषा नायर) और सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन (बैकग्राउंड म्यूजिक) (जीवी प्रकाश कुमार) शामिल हैं।