रूस सेना को पीछे करे या अंजाम के लिए तैयार रहे, UN में यूक्रेन के एंबेसडर की चेतावनी

रूस सेना को पीछे करे या अंजाम के लिए तैयार रहे, UN में यूक्रेन के एंबेसडर की चेतावनी

कीव। पूर्वी यूरोप में रूस और यूक्रेन के बीच टकराव काफी बढ़ गया है। दोनों देशों ने एक दूसरे पर हमले का आरोप लगाया है। यूक्रेन का कहना है कि गुरुवार को रूसी समर्थित अलगाववादियों ने उसके डोनबास क्षेत्र के एक गांव में स्कूल पर गोले दागे। इस हमले में 3 लोगों के घायल होने की खबर है। वहीं, रूसी मीडिया ने अलगाववादियों के नेता लियोनिद पासेचनिक के हवाले से यूक्रेनी आर्म्ड फोर्सेस पर लुहान्स्क क्षेत्र में आम नागरिकों पर हमले का आरोप लगाया। इस बीच संयुक्त राष्ट्र में यूक्रेन के एंबेसडर सर्जी किस्लस्तिया ने रूस को कड़ी चेतावनी दी है।

सर्जी किस्लस्तिया ने संयुक्त राष्ट्र में कहा, ‘यूक्रेन पर हमले की तैयारी कर रहे रूस के पास दो विकल्प हैं। या तो वह यूक्रेन की सीमाओं से अपने सैनिकों को पीछे हटाकर कूटनीतिक संवाद करे या फिर अंतरराष्ट्रीय समुदायों की ओर से निर्णायक समेकित प्रतिक्रिया के लिए तैयार रहे।’