बप्पी लाहिड़ी का 69 साल की उम्र में निधन, मुंबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस

बप्पी लाहिड़ी का 69 साल की उम्र में निधन, मुंबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस

मुंबई। दिग्गज गायक और संगीतकार बप्पी लाहिड़ी का बुधवार सुबह निधन हो गया। मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल ने इस जानकारी की पुष्टि की है। गायक ने अस्पताल में अंतिम सांस ली। जानकारी के मुताबिक, बप्पी दा कल यानि मंगलवार को घर पर अस्वस्थ थे, जिसके बाद उन्हें जुहू के एक अस्पताल में ले जाया गया जहां उनका निधन हो गया। वह एक महीने से अस्पताल में भर्ती थे और सोमवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। लेकिन उनकी अचानक मंगलवार को तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें दोबारा अस्पताल लाया गया। बता दें कि, बप्पी दा को स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं थीं और एक मीडिया के हवाले से पता चला है कि, बप्पी दा की मौत ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया की वजह से बीती रात ही निधन हो गया था।