'अग्निपथ' को जल्द मिल सकती है केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी, अधिकारियों ने PM मोदी को दी योजना की जानकारी !

'अग्निपथ' को जल्द मिल सकती है केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी, अधिकारियों ने PM मोदी को दी योजना की जानकारी !

नई दिल्ली। भारतीय सेना में युवाओं में शामिल करने के लिए 'अग्निपथ भर्ती योजना' बनाई जा रही है। केंद्रीय मंत्रिमंडल जल्द ही इस प्रस्ताव को मंजूरी दे सकती है। तीनों सेना प्रमुखों समेत देश के शीर्ष सैन्य अधिकारियों ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'अग्निपथ भर्ती योजना' की जानकारी दी। 

'अग्निपथ भर्ती योजना' को आगामी सप्ताह में केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी मिल सकती है। क्योंकि सुरक्षाबलों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी को तीन सेना प्रमुखों सहित शीर्ष सैन्य अधिकारियों ने 'अग्निपथ भर्ती योजना' के बारे में जानकारी दी। इस योजना की तैयारी सैन्य मामलों के विभाग द्वारा वर्तमान में अतिरिक्त सचिव लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी के नेतृत्व में की गई है।

प्रारंभिक योजनाओं के अनुसार, छह महीने की शुरुआती ट्रेनिंग के बाद, 20-25 फीसदी भर्ती किए गए युवाओं को 'अग्निवीर' के रूप में जाना जाएगा। जिन्हें लंबा कार्यकाल दिया जाएगा। इस योजना के माध्यम से भर्ती किए गए युवा सेना में अपनी सेवाएं देने के बाद कॉरपेट इंडस्ट्री इत्यादि में नौकरियों के लिए जा सकते हैं।