नीतीश को फिर से मिली JDU अध्यक्ष पद की कमान, पढ़ें क्यो ललन सिंह ने  दिया इस्तीफा

जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में ललन सिंह ने इस्तीफा दिया। यह बैठक दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में हो रही है। इस बैठक में खुद पार्टी के तमाम पदाधिकारी शामिल हुए हैं। ललन सिंह ने नीतीश कुमार के नाम का प्रस्ताव रखा है...

नीतीश को फिर से मिली JDU अध्यक्ष पद की कमान, पढ़ें क्यो ललन सिंह ने  दिया इस्तीफा

पटना। बड़ी खबर जनता दल यूनाइटेड से आ रही है। जदयू के अध्यक्ष पद से ललन सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। इसकी संभावनाएं काफी दिनों से जताई जा रही थी। हालांकि, ललन सिंह ने गुरुवार को इसको पूरी तरीके से खारिज कर दिया था और साफ तौर पर मीडिया पर भड़कते हुए भाजपा पर निशाना साधा था। माना जा रहा है कि नीतीश कुमार एक बार फिर से जदयू के अध्यक्ष बन सकते हैं। हालांकि नीतीश कुमार जदयू के सर्वे सर्वा हैं। बावजूद इसके आधिकारिक तौर पर वह एक बार फिर से पार्टी की कमान अपने हाथ में रख सकते हैं। 

जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में ललन सिंह ने इस्तीफा दिया। यह बैठक दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में हो रही है। इस बैठक में खुद पार्टी के तमाम पदाधिकारी शामिल हुए हैं। ललन सिंह ने नीतीश कुमार के नाम का प्रस्ताव रखा है।अपने विदाई भाषण में ललन सिंह ने कहा कि चुनावी सक्रियता की वजह से मैं इस पद से इस्तीफा दे रहा हूं उन्होंने यह भी कहा कि मैं इस पद के लिए नीतीश कुमार के नाम का प्रस्ताव करता हूं। नीतीश कुमार नए अध्यक्ष होंगे। इस बात की भी पुष्टि हो चुकी है। उन्होंने प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। जदयू के तमाम पदाधिकारी ने इसका स्वागत किया है।  

बिहार के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि वहां जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी। अगर वे हमारे प्रस्ताव को स्वीकार करते हैं तो नीतीश कुमार पार्टी अध्यक्ष होंगे। ललन सिंह ने सीएम नीतीश कुमार से कहा कि वह चुनाव में व्यस्त रहेंगे, इसलिए वह पार्टी अध्यक्ष का पद उन्हें सौंपना चाहते हैं और नीतीश कुमार ने इसे स्वीकार कर लिया।