Voting 2022 :  समाजवादी पार्टी का आरोप- कैराना के पोलिंग बूथ्स से धमकाकर लौटाए जा रहे मतदाता

Voting 2022 :  समाजवादी पार्टी का आरोप- कैराना के पोलिंग बूथ्स से धमकाकर लौटाए जा रहे मतदाता

लखनऊ। जयंत चौधरी के वोट ना डालने पर बीजेपी के प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने उनपर निशाना साधा है। राकेश त्रिपाठी ने कहा है कि जयंत का वोट ना डालना निराशाजनक है। इसका मतलब जयंत ने हार स्वीकार ली है। वो जो कहते हैं, उस पर अमल नहीं करते।  जनता से वोट की अपील,लेकिन खुद वोट डालने से ज्यादा उनके लिए प्रचार महत्वपूर्ण है।

बागपत विधानसभा के खेकड़ा बूथ संख्या 245 पर ईवीएम मशीन 30 मिनट से बंद है। ये महिला बूथ है। यहां मतदाताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने आगरा की दक्षिण विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया। उन्होंने कहा, “भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया है। लोगों से भी कहना चाहता हूं कि ज़्यादा-से-ज़्यादा वोट करें और फिर से भाजपा की सरकार बनाएं।