यूपी ने वैक्सीनेशन में बनाया रिकॉर्ड, 25 करोड़ से अधिक डोज देने वाला देश का पहला राज्य

यूपी ने वैक्सीनेशन में बनाया रिकॉर्ड, 25 करोड़ से अधिक डोज देने वाला देश का पहला राज्य

लखनऊ। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 11,159 नये मामले आये हैं। रविवार को एक दिन में कुल 1,86,697 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 9,81,13,556 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घण्टों में 10,836 तथा अब तक 18,40,842 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 93,924 एक्टिव मामले है, जिनमे 91,519 लोग होम आइसोलेशन में है। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश 25 करोड़ से अधिक डोज देने वाला देश में पहला राज्य बन गया है। प्रदेश में 23 जनवरी को एक दिन में कुल 12,08,921 डोज दी गयी। 18 वर्ष से अधिक 14,41,55,861 लोगों को पहली डोज दी गई, जो उनकी जनसंख्या का 97। 78 प्रतिशत है।