पढ़ाई में भाभी करती थी डिस्टर्ब, देवर ने चाकू से कर दी हत्या  

पढ़ाई में भाभी करती थी डिस्टर्ब, देवर ने चाकू से कर दी हत्या   

भोपाल। भोपाल के गांधीनगर इलाके में शांतिनगर में एक महिला की उसके ही देवर ने हत्या कर दी। पुलिस जांच में पता चला कि देवर मनोज अहिरवार मेडिकल एंट्रेंस टेस्ट (NEET) की तैयारी कर रहा था। उसकी भाभी कविता अहिरवार अपने बच्चों को डांटती थी। इससे मनोज की पढ़ाई खलल पड़ता था। सोमवार को इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ और मनोज ने चाकू से अपनी भाभी से हमला कर दिया। गर्दन में चाकू लगने से खून अधिक बह गया और कविता की मौत हो गई। 

गांधीनगर पुलिस के मुताबिक मनोज 12वीं के बाद नीट की तैयारी कर रहा था। कविता अपने बच्चों को डांटती थी। इससे मनोज की पढ़ाई में खलल पड़ता था। सोमवार को मनोज और कविता घर में थे। मनोज के पिता, बड़ा और छोटा भाई बाहर गए थे। उस समय मनोज का भांजा कुणाल भी घर पर ही था। दोपहर करीब तीन बजे कविता जब अपने बच्चे को डांट रही थी, तब मनोज ने विरोध किया। पढ़ाई में डिस्टर्ब करने को लेकर दोनों में विवाद हुआ, जो हाथापाई तक पहुंच गया। मनोज का कहना था कि भाभी की वजह से उसकी पढ़ाई नहीं हो पा रही। मनोज अपनी भाभी से इतना नाराज हुआ कि उसने कविता पर सब्जी काटने वाले चाकू से हमला कर दिया।