विकेटकीपर एम एस धोनी का अनोखा रिकॉर्ड तोड़ेंगे ऋषभ पंत

विकेटकीपर एम एस धोनी का अनोखा रिकॉर्ड तोड़ेंगे ऋषभ पंत

 स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत एक रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले हैं। दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम में शामिल इस बल्लेबाज के पार भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका है। पंत ने 25 बार क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप में टीम इंडिया के विकेटकीपर का रोल निभाया है।

इस दौरान उनके नाम कुल 97 स्टंप आउट हैं। दक्षिण अफ्रीका में अगर उन्हें खेलने का मौका मिलता है तो वह आसानी से टेस्ट में सबसे तेज भारतीय विकेटकीपर बन सकते हैं जिनके नाम 100 स्टंप आउट हैं। 100 आउट के बाद रिषभ पंत छठे भारतीय कीपर बन जायेंगे जिन्होंने यह कारनामा किया है। एम एस धोनी का नाम भी इस सूची में शामिल है। धोनी ने केवल 36 टेस्ट मैचों में ही यह उपलब्धि हासिल की थी।