स्विमिंग पूल के किनारे मोनालिसा ने बिखेरा हुस्न का जलवा

स्विमिंग पूल के किनारे मोनालिसा ने बिखेरा हुस्न का जलवा

 मुंबई। भोजपुरी और टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस के चाहने वालों की लिस्ट भी बहुत लंबी है, जिनकी एक झलक के लिए फैंस भी परेशान रहते हैं।  ऐसे में एक्ट्रेस भी आए दिन अपनी दिलकश तस्वीरों से फैंस को रिझाती रहती हैं। एक बार फिर उन्होंने अपने फैंस के लेज़ी संडे को हसीन बना दिया है।

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली मोनालिसा ने हाल ही में अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें वह ग्रीन कलर की बिकिनी में पूल किनारे चिल करती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के पोज देने का तरीका ऐसा है मानो उन्हें देखकर अच्छे अच्छों के पसीने छूठ जाएंगे। उन्होंने पूल में पैर डुबाए पानी में भी आग लगाने का काम किया है। तस्वीरों में वह नो मेकअप लुक में दिखाई पड़ रही हैं, लेकिन उनका अंदाज इतना दिलकश है कि उनपर से फैंस अपनी निगाहें ही नहीं हटा पा रहे हैं।

तस्वीरें शेयर करते हुए मोनालिसा ने लिखा है, 'लवली लेजी संडे' कहना गलत नहीं होगा कि लोगों के लेज़ी लम्हों को एक्ट्रेस ने इंट्रेस्टिंग बना दिया है। मोनालिसा जिस तरह से पोज देकर तस्वीरें क्लिक करवा रही हैं, वह सच में आपको मदहोश कर देंगी। उनके चेहरे की यह बड़ी सी मुस्कान किसी को भी घायल करने के लिए काफी है। मोनालिसा की इन तस्वीरों पर महज कुछ ही मिनटों में हजारों लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं। फैंस के साथ-साथ तमाम यूजर्स तस्वीरों पर कमेंट कर एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं।