Banking Updates 2022 : फरवरी में 12 दिन बैंक रहेंगे बंद, पढ़ें कब-कब रहेगी छुट्टी

Banking Updates 2022 : फरवरी में 12 दिन बैंक रहेंगे बंद, पढ़ें कब-कब रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली। अगले महीने मतलब फरवरी में बैंक की कई दिन छुट्टी रहने वाली है। ऐसे में आप इसके पहले अपने बैंक से रिलेटेड काम को पूरा कर लें तो बेहतर होगा। जी, हाँ फरवरी माह में 12 से भी ज्यादा दिनों तक बैंकों की छुट्टी रहने वाली है। जिसके चलते आपका जरूरी काम फंस सकता है। इसलिए बिना देर करे बैंकिंग क्षेत्र के सभी काम इन तीन-चार दिनों में पूरा कर लें। आपको बता दें कि फरवरी में त्योहार -चुनाव व अन्य कई कारणों के चलते आधा माह ही बैंकिंग काम हो पाएगा। हालाकि ये छुट्टियां क्षेत्र के हिसाब से हैं। इसलिए कुछ क्षेत्रों में इनका ज्यादा असर नहीं होगा। बैंक छुट्टियों की हम क्षेत्रवार सूची साझा कर रहे हैं। कृपया अपने क्षेत्र का बैंक कब बंद रहेगा। इसका पता आपको यहां चलने वाला है।

ये रहेंगी बैंक छुट्टियां 

2 फरवरी- सोनाम लोच्चर (गंगटोक में बैंक बंद)
5 फरवरी – सरस्वती पूजा/श्री पंचमी/बसंत पंचमी (अगरतला, भुवनेश्वर, कोलकाता में बैंक बंद)
6 फरवरी – रविवार
12 फरवरी – माह का दूसरा शनिवार
13 फरवरी – रविवार
15 फरवरी – मोहम्मद हजरत अली जन्मदिवस/लुई-नगाई-नी (इंफाल, कानपुर, लखनउ में बैंक बंद)
16 फरवरी – गुरू रविदास जयंती (चंडीगढ़ में बैंक बंद)
18 फरवरी – डोलजात्रा (कोलकाता में बैंक बंद)
19 फरवरी – छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती (बेलापुर, मुंबई, नागपुर में बैंक बंद)
20 फरवरी – रविवार
26 फरवरी – माह का चौथा शनिवार
27 फरवरी – रविवार