भाजपा केवल सत्ता की राजनीति नहीं समाज सेवा की भाव से काम कर रही है:स्वतंत्र देव  

भाजपा केवल सत्ता की राजनीति नहीं समाज सेवा की भाव से काम कर रही है:स्वतंत्र देव   

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी केवल शासन सत्ता की राजनीति नहीं समाज सेवा की भाव से काम कर रही है। सोमवार को यहां वीवीआईपी गेस्ट हाउस के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं राजनीतिक विकल्प महासंघ के संयोजक गोपाल राय के नेतृत्व में लगभग तीन दर्जन राजनीतिक दलों के अध्यक्षों की बैठक हुई । बैठक में सर्वसम्मति से सभी अध्यक्षों ने गोपाल राय को उत्तर प्रदेश के विकास के लिए किसी से भी गठबंधन के लिए अधिकृत किया और प्रदेश में किसानों, युवाओं,महिलाओं,दिव्यांगों और छात्रों के हित में कार्य करने के लिए जिम्मेदार सौंपी गई।

बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि कोई भी कार्य हमारे लायक हो तो निश्चित रूप से हम आपके साथ हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी केवल शासन सत्ता की राजनीति नहीं समाज सेवा की भाव से काम कर रही है। ऐसे में जहां भी आवश्यकता पड़ेगी वहां राजनीतिक विकल्प महासंघ का पूर्ण रूप से साथ देगी।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दया शंकर सिंह का गोपाल राय ने स्वागत किया। इस अवसर पर भारतीय किसान परिवर्तन पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र सिंह राजपूत, रॉयल गोंडवाना पार्टी के अध्यक्ष किशन लाल गौड़, मानवाधिकार संगठन अध्यक्ष डॉक्टर बृजेश सिंह, भारतीय किसान पार्टी के अध्यक्ष कृष्णा पांडे, पिछड़ा जन समाज मोर्चा के रोशन लाल गुप्ता, राष्ट्रीय पावर पार्टी के भाई बंजारा, भारत रक्षा दल के हेमंत सिंह, बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा हरिमोहन विश्वकर्मा, अखंड भारत साम्राज्य पार्टी के सुरेंद्र शर्मा, भारतीय समतामूलक समाज पार्टी के प्रदीप गुप्ता, भारतीय लोकतंत्र पार्टी के अंकित कुमार सिंह आदि ने स्वतंत्र देव सिंह का स्वागत किया ।