महिला मोर्चा की सभी महिलाओं ने बीजेपी के कार्यालय पर भाजपा के प्रचण्ड जीत का मनाया जश्न

महिला मोर्चा की सभी महिलाओं ने बीजेपी के कार्यालय पर भाजपा के प्रचण्ड जीत का मनाया जश्न

लखनऊ। उत्‍तर  प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 का परिणाम BJP के पक्ष में रहा है। स्‍पष्‍ट बहुमत हासिल कर भाजपा ने लगातार दूसरी बार प्रदेश की सत्‍ता में वापसी की है। इस चुनाव में कई मिथक टूटे तो कई रिकॉर्ड भी बने। बता दें कि BJP ने वो कर दिखाया है जो आजादी के बाद से अब तक कोई भी राजनीतिक पार्टी नहीं कर सकी थी। एक तरफ भाजपा ने विधानसभा चुनाव के नतीजों में 255 सीटों पर जीत हासिल कर पूर्ण बहुमत के साथ प्रदेश की सत्‍ता में वापसी की है तो वही मुख्‍य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी 111 सीटों पर ही सिमट गई।

सपा की अगुआई वाले गठबंधन में शामिल पार्टियां भी कुछ खास नहीं कर सकीं। इसी क्रम में गुरुवार को को बीजेपी के जीत के बाद महिला मोर्चा के सभी सदस्यों ने सीएम योगी और समस्त बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए बीजेपी कार्यालय में जश्न मनाया। इस दौरान लखनऊ की रजनी तिवारी की गीत गाकर सभी ने खूब डांस किया। इस अवसर पर रजनी तिवारी, नीलिमा त्रिपाठी, नीलम चौरसिया, पारुल सिंह, मिथिलेश चौहान, हास्य योगी शिवराम मिश्रा, श्री राम मिश्रा, आकाश, राजन, समिता और महिला मोर्चा सभी सदस्य उपस्थित रहीं।