पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,075  नए मरीज सामने आए, 71 लोगों की हुई मौत  

ताजा बुलेटिन के अनुसार कोविड-19 से मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया और मृतकों की कुल संख्या अब भी 14,730 है। बुलेटिन के मुताबिक राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या....

पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,075  नए मरीज सामने आए, 71 लोगों की हुई मौत   

नई दिल्ली। देश भर में कोरोना संक्रमण के केस में गिरावट का दौर लगातार जारी है। पिछले 24 घंटे के दौरान  2,075  नए मरीज सामने आए हैं। जबकि इस दौरान 71 लोगों की मौत हुई। इससे पहले शुक्रवार को भारत में एक दिन में कोविड-19 के 2,528 नए मामले सामने आए थे। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या घट कर 28 हज़ार से कम रह गई है। डेली पॉजिटिविटी रेट घटकर 0.56% पर पहुंच गई है। देश भर में अब तक 1,81,04,96,924 कोरोना की वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

केरल में शुक्रवार को कोविड-19 के 847 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 65,25,879 हो गई। इसके अलावा महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 171 और आंध्र प्रदेश में 75 नए मामले सामने आए। केरल के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कोविड-19 से मौत के 59 और मामले सामने आने के बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 67,197 हो गई है। बीते 24 घंटे में 22,683 नमूनों की कोविड-19 जांच हुई।

महाराष्ट्र में कोरोना का हाल

महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोविड-19 के 171 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 78,72,203 हो गई. कोविड-19 से तीन और लोगों की मौत होने के बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 1,43,765 हो गई है। विभाग के मुताबिक राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,680 है। शुक्रवार को 394 लोगों के संक्रमण से मुक्त होने के बाद ठीक हो चुके लोगों की संख्या 77,22,754 हो गई है।

आंध्र प्रदेश में कोरोना

आंध्र प्रदेश में शुक्रवार को कोविड-19 के 75 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 23,19,141 हो गई। ताजा बुलेटिन के अनुसार कोविड-19 से मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया और मृतकों की कुल संख्या अब भी 14,730 है। बुलेटिन के मुताबिक राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 536 है। शुक्रवार को 46 लोगों के संक्रमण से मुक्त होने के बाद ठीक हो चुके लोगों की संख्या 23,03,875 हो गई है।