राफेल ने पाक बॉर्डर पर तबाह किए दुश्मन! आसमान में गरजे 148 विमान, एक मिनट में किए 2500 फायर

राफेल ने पाक बॉर्डर पर तबाह किए दुश्मन! आसमान में गरजे 148 विमान, एक मिनट में किए 2500 फायर

जोधपुर/जैसलमेर। राजस्थान के जैसलमेर की चांधन फील्ड फायरिंग रेंज में शुक्रवार को ‘वायु शक्ति- 2022’ की फुल ड्रेस रिहर्सल हुई। इस रिहर्सल में फाइटर राफेल ने देखने वालों को हिलाकर रख दिया। उसके आने के अंदाज, सुपरसोनिक बूम और करतब देख सभी चौंक गए। ‘वायु शक्ति- 2022’ की एक्सरसाइज में राफेल ने पहली बार हिस्सा लिया। इस रिहर्सल में राफेल के साथ-साथ मिग-29, मिग-21, तेजस, जगुआर और सुखोई भी शामिल थे।

 ‘वायु शक्ति- 2022’ की रिहर्सल में इन विमानों से रण बांकुरों ने दुश्मन के ठिकानों पर सटीक निशाने लगाकर उन्हें तबाह कर दिया।  इस दौरान करीब 148 विमानों ने हिस्सा लिया। वायुसेना 7 मार्च को अपनी शक्ति दिखाएगी।  इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति के आने की संभावना है।  बता दें, पहली बार ‘वायु शक्ति- 2022’ में हिस्सा ले रहा राफेल सभी के आकर्षण का केंद्र होगा। क्योंकि, ये बेहद खतरनाक है। राफेल की गन एक मिनट में 2500 फायर करती है। राफेल का रडार सिस्टम 100 किलोमीटर के दायरे में एक बार में एक साथ 40 टारगेट पहचान सकता है।