RCB को मिले नए डिविलियर्स, लंबा छक्का लगाने में माहिर

RCB को मिले नए डिविलियर्स, लंबा छक्का लगाने में माहिर

 स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2022 के लिए मेगा ऑक्शन में आरसीबी की टीम ने 19 खिलाड़ी खरीदी है। जबकि तीन खिलाड़ियों को रिटेन किया है। आईपीएल 2022 में आरसीबी के तूफानी बल्लेबाज एबी डिविलियर्स नहीं दिखाई देंगे। क्योंकि उन्होंने आईपीएल 2022 से पहले ही संन्यास का ऐलान कर दिया है। लेकिन आरसीबी के पास एक तूफानी बल्लेबाज ऐसा है, जो डिविलियर्स जैसा ही छक्का लगाने में माहिर है। आइए जानते हैं कि आरसीबी ने उस खिलाड़ी के बारे में क्या कहा है।

आरसीबी ने जिस खिलाड़ी की एबी डिविलियर्स से तुलना की है, वो कोई और नहीं बल्कि ग्लेन मैक्सवेल हैं। आईपीएल 2022 के लिए आरसीबी ने ग्लेन मैक्सवेल को रिटेन किया है। नौ साल के आईपीएल करियर में ग्लेन मैक्सवेल को पहली बार किसी टीम ने रिटेन किया है। आरसीबी ने ग्लेन मैक्सवेल को लेकर कहा है कि क्या आप जानते हैं कि हमारे रैंक में एक और मिस्टर डिग्री है। 12वीं मैन आर्मी। मैं मैक्सी एबीडी की तरह ही विस्फोटक और मनोरंजक है।