एक साल पहले किया लवमैरिज फिर प्रेगनेंट पत्नी को जहर देकर मारा डाला, पुलिस कर रही छानबीन 

एक साल पहले किया लवमैरिज फिर प्रेगनेंट पत्नी को जहर देकर मारा डाला, पुलिस कर रही छानबीन 

मेरठ। मेरठ के पल्लवपुरम इलाके के एकता नगर में रविवार को 28 वर्षीय महिला का शव घर में पड़ा मिला। इस दौरान मकान मालिक धर्मपाल ने पुलिस को फोन करके लाश होने और महिला के पति के वहां नहीं होने के बारे में बताया। मकान मालिक धर्मपाल ने पुलिस को बताया कि 15 दिन पहले ही उसने कमरा जितेंद्र और नीतू को किराए पर दिया था। जितेंद्र मजदूरी करता है। जब पुलिस ने महिला के पति को घटना की सूचना देनी चाही तो उसका फोन बंद मिला। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बाद में महिला के मायके पक्ष के लोग वहां पहुंचते हैं।

मकान मालिक ने कहा-जितेंद्र तो सुबह ही कहीं चला गया

धर्मपाल ने पुलिस को बताया कि जितेंद्र सुबह ही घर से कहीं चला गया। दोपहर तक भी जब नीतू कमरे से नहीं निकली तो धर्मपाल की पत्नी ने कमरे में जाकर देखा। पहले नीतू को आवाज लगाई वो बाहर नहीं आई। तो झांककर देखा कि नीतू बिस्तर पर मरी पड़ी है। मुंह से झाग निकल रहा था।

मौके पर पहुंची बहन-जीजा

जब पति जितेंद्र का फोन बंद जाता रहा तो पुलिस ने किसी तरह नीतू के परिजनों जोकि सरधना नहाली गांव निवासी हैं, उनको बताया। सूचना पर नीतू का बहन, जीजा पहुंचे। बताया कि जितेंद्र मूल रुप से मुजफ्फरनगर, मीरापुर का रहने वाला है। एक साल पहले नीतू, जितेंद्र की लव मैरिज हुई थी। 15 दिन पहले ही जितेंद्र नीतू को लेकर यहां मेरठ मायके आया था। इसके बाद दोनों ने कमरा किराए पर लिया रहने लगे।

लवमैरिज से खुश नहीं थी नीतू

मृतका की बहन ने बताया कि नीतू लवमैरिज से खुश नहीं थी। जितेंद्र उसे अक्सर पीटता, दोनों में झगड़ा रहता था। इसकी शिकायत नीतू ने कुछ दिन पहले भी हमसे की थी। चूंकि यह लवमैरिज थी इसलिए परिजन ने पति, पत्नी के मसले में इंटरफेयर नहीं किया। लेकिन नीतू अक्सर बताती थी कि जितेंद्र उसे दुखी रखता है। जिस जिद से नीतू ने शादी की थी वो प्यार उसे जितेंद्र से नहीं मिला। शादी के बाद सारा प्यार झूठा निकला।