गुजरात चुनावः भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, पीएम मोदी संग राजनाथ भी मांगेंगे वोट

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और फायरब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ भी गुजरात में चुनावी जनसभाएं करेंगे। भाजपा ने सीआर पाटिल, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री...

गुजरात चुनावः भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, पीएम मोदी संग राजनाथ भी मांगेंगे वोट

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी वोट मांगते नजर आएंगे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और फायरब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ भी गुजरात में चुनावी जनसभाएं करेंगे। भाजपा ने सीआर पाटिल, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, भूपेंद्र यादव, मनसुख मांडविया, धर्मेंद्र प्रधान, स्मृति ईरानी, पुरुषोत्तम रुपाला को स्टार प्रचारक बनाया है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम के सीएम हेमंत बिस्वा सरमा, गुजरात के पूर्व सीएम विजयभाई रुपानी, डिप्टी सीएम नितिनभाई पटेल की भी स्टार प्रचारक बनाया गया है। बता दें कि विजय रुपानी और नितिन पटेल इस बार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ रहे हैं।

भाजपा ने तीनों भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ, गोरखपुर से सांसद रवि किशन, उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी को भी अपना स्टारक प्रचारक बनाया है। इसके अलावा, मथुरा से सांसद हेमामालिनी भी जनता से वोट की अपील करती नजर आएंगी। बॉलीवुड अभिनेता और पूर्व सांसद परेश रावल भी जनता के बीच जाएंगे। वहीं, युवा सांसद और भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या, भाजपा के युवा नेता और गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी भी जनता के सामने जाएंगे। दो चरणों में होंगे चुनाव गुजरात में 182 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंने हैं। पहले चरण के लिए 1 दिसंबर और दूसरे चरण के लिए 5 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। चुनाव के नतीजों का ऐलान 8 दिसंबर को किया जाएगा। भाजपा ने पहले 146 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। शेष सीटों के लिए जल्द ही दूसरी लिस्ट सामने आ सकती है। वहीं, कांग्रेस अभी अपने 90 से अधिक सीटों पर उम्मीदवार उतार चुकी है। आप आदमी पार्टी भी करीब 180 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का चयन कर चुकी है।