5 वर्षीय मासूम बच्ची का रेप करने के बाद हत्या कर दिया गया, पुलिस खोजबीन में जुटी

5 वर्षीय मासूम बच्ची का रेप करने के बाद हत्या कर दिया गया, पुलिस खोजबीन में जुटी

आगरा। आगरा में एक दिल झकझोर देने वाली खबर आ रही है। आगरा में पांच साल की एक बच्ची से दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक बच्ची एक शादी समारोह में परिवार के साथ आई थी। कुछ देर बाद बच्ची के गायब होने के जानकारी पर परिजनों ने पुलिस को खबर दी। इस घटना के बाद से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।  जब पुलिस बच्ची को बरामद करने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया तो काफी मशक्कत के बाद पुलिस को 5 वर्षीय मासूम का शव लहूलुहान हालत में सरसों के खेत में मिला।

घटना की सूचना मिलने के बाद भारी पुलिस फोर्स के साथ एसएसपी आगरा सुधीर कुमार भी मौके पर पहुंच गए और जांच-पड़ताल में जुट गए। बता दें कि मलपुरा के मिढ़ाकुर गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने दंपत्ति अपनी 5 साल की बेटी के साथ आए थे। परिजनों के अनुसार रात करीब 12:00 बजे तक बच्ची डीजे के पास दिखाई दी, लेकिन उसके बाद वो गायब हो गई। काफी देर तक परिजनों को बच्ची के गायब होने का एहसास नहीं हुआ। लेकिन जब उन्हें बहुत देर तक बच्ची नहीं दिखाई दी तो उन्होंने खोजबीन शुरू कर दी। काफी तलाश के बाद भी जब बच्ची नहीं मिली तो पुलिस को सूचना दी गई।