Radiation : जेब में गलत तरीके से रखा फोन बना देगा नपुंसक, इस बात से बहुत-से लोग अब भी अनजान

आज के समय में स्मार्टफोन हमारे लिए अहम जरूरत बन चुका है।  कोई व्यक्ति ज्यादा देर तक इससे दूर नहीं रह सकता है।  यही वजह है कि लोग हर समय इसे अपने साथ ही...

Radiation : जेब में गलत तरीके से रखा फोन बना देगा नपुंसक,   इस बात से बहुत-से लोग अब भी अनजान

फीचर्स डेस्क। स्मार्टफोन समय की जरूरत बन चुका है।  यदि कोई व्यक्ति स्मार्टफोन नहीं रखता है तो एक तरह से वह दुनिया से कट जाता है।  यही वजह है कि लोग हर समय इसे अपने साथ ही रखते हैं, और सभी लोग आदत से इतने मजबूर हो गए हैं कि बिना किसी काम के भी फोन स्क्रोल करते हैं।  फोन जिंदगी का अहम हिस्सा तो बन गया है, लेकिन ये कई तरह की बीमारियों के साथ आता है।  सबसे जरूरी है कि फोन को सही जगह रखना चाहिए और सही तरीके से रखना चाहिए।

 आज के समय में स्मार्टफोन हमारे लिए अहम जरूरत बन चुका है।  कोई व्यक्ति ज्यादा देर तक इससे दूर नहीं रह सकता है।  यही वजह है कि लोग हर समय इसे अपने साथ ही रखते हैं।  वे कहीं भी जाएं अपने साथ अपना फोन लेकर जाते हैं।  बेशक, फोन जिंदगी का अहम हिस्सा तो बन गया है, लेकिन ये कई तरह की बीमारियों के साथ आता है। खते हैं।  वे कहीं भी जाएं अपने साथ अपना फोन लेकर जाते हैं।  बेशक, फोन जिंदगी का अहम हिस्सा तो बन गया है, लेकिन ये कई तरह की बीमारियों के साथ आता है।

Phone related things people don't know 

फोन का इस्तेमाल इतना बढ़ गया है कि लोग इसे टॉयलेट तक में साथ ले जाते हैं, और पास रखने के लिए हमेशा इसे जेब में रख लेते हैं।  खासतौर पर ऐसा मर्दों के साथ होता है।  कई बार मर्द घर में रहते हुए भी फोन को लोवर की जेब में रख लेते हैं, और बाहर जाते समय तो रखते ही हैं।  लेकिन यकीन मानिए 100 में से 100 मर्दों को इस बात की जानकारी नहीं होगी कि ऐसा करने पर क्या बड़ा नुकसान हो सकता है।

जेब में फोन रखने से क्या-क्या नुकसान?

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जब वायरलेस नेटवर्क से कनेक्टेड फोन को आप अपनी जेब में रखते हैं तो आपको शरीर को 2 से 7 गुणा रेडिएशन झेलना पड़ता है।  यहां यह ध्यान देने वाली बात है कि फोन रेडिएशन को भी कैंसर की एक वजह माना जाता है।  आपको जान हैरानी होगी कि यह रेडिएशन आपके डीएनए स्ट्रक्चर को बदल सकता है।  इससे नपुंसकता तक का खतरा रहता है और दिल से जुड़ी समस्या भी हो सकती है। उनका यह भी कहना है कि अगर आप अपनी पैंट की जेब में सेलफोन रखते हैं तो इसका रेडिएशन (Radiation) आपकी हड्डियों खासकर कूल्हे की हड्डियों को कमजोर कर सकता है।

तो फिर कहा रखें स्मार्टफोन?

आप अपने फोन को किसी ऐसी जेब में न रखे जहां से आपके नाजुक अंग नजदीक हों।  सबसे बेहतर तो यही होगा कि आप किसी पर्स या बैग में फोन रखें, लेकिन अगर ऐसा नहीं कर सकते तो फिर सेलफोन के पीछे की जेब में रखें।  यहां फोन रखते समय इस बात का भी ध्यान रखें कि उसका पिछला हिस्सा ऊपर रहे ताकि आपका शरीर उसके कम से कम रेडिएशन के संपर्क में आए।