Valentines Day special : प्रेम कहानियां जो हमेशा के लिए अमर हो गयी और दे गई प्यार की सीख

हमारे इतिहास में मोहब्बत के कई अफसाने दर्ज़ है जो सभी प्यार करे वालों के लिए एक मिसाल हैं। ये ऐसी कहानियां हमेशा याद की जाती हैं और आगे भी की जाएंगी। इनके बारे में पढ़ कर सुन कर हर प्यार करने वाले के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। आइये जानते हैं उन कभी न मिट पाने वाले मोहब्बत के अफ़सानो के बारे में इस आर्टिकल में....

Valentines Day special : प्रेम कहानियां जो हमेशा के लिए अमर हो गयी और दे गई प्यार की सीख

फीचर्स डेस्क। वैलेंटाइन्स डे हो और हम अपने भारतीय इतिहास की फेमस लव स्टोरीज की बात ना करें ऐसा तो हो ही नहीं सकता। हमारे इतिहास में मोहब्बत के कई अफसाने दर्ज़ है। ये ऐसी कहानियां है जो हमेशा याद की जाती हैं और आगे भी की जाएंगी। इनके बारे में पढ़ कर सुन कर हर प्यार करने वाले के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। आइये जानते हैं उन कभी न मिट पाने वाले मोहब्बत के अफ़सानो के बारे में।

 पृथ्वीराज संयोगिता

कन्नोज की रानी और दिल्ली के राजा की ये प्रेम कहानी बेहद दिलचस्प है। संयोगिता और पृथ्वीराज को एक दूसरे का चित्र देखते ही प्यार हो गया था लेकिन संयोगिता के पिता इस विवाह के लिए राजी नहीं थे। अपने स्वयंवर में संयोगिता ने पृथ्वीराज की मूर्ति को वर माला पहनाई तो वो स्वयं प्रकट होकर उनको वहां से ले गए। इसके बाद उनको कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ी। लम्बे युद्ध के बाद मोहमद गौरी ने उन्हें धोखे से बंदी बना लिया और उनकी दोनों आंखे फोड़ दी।  तब चौहान ने अदम्य साहस का परिचय देते अपने दोस्त चंद्रबरदाई की मदद से शब्द भेदी बाण चलाये और उसको मार डाला फिर दोनों  ने एक दूसरे की जान ले ली।  इसके बाद संयोगिता भी वीरांगना की तरह सती हो गयी।

सलीम अनारकली

राजकुमार सलीम और नर्तकी अनारकली की प्रेम कहानी भी दुनियाभर में मशहूर है। असीम चाहत के बावजूद इनके प्यार को भी किसी ने स्वीकार नहीं किया और अनारकली को जिंदा दीवार में चुनवा दिया। कहा जाता है ये सिर्फ किस्सा था बल्कि उसको कहीं दूर भेज दिया गया था , खैर दूर रह कर दोनों में से कोई भी अच्छा जीवन जी नहीं सका।

बाजीराव मस्तानी

मराठा के बहादुर योद्धा बाजीराव को एक मुस्लिम नर्तकी मस्तानी से बेतहाशा प्यार हो गया। उन्होंने उससे शादी भी कर ली। पर बाजीराव से शादी करने के बाद भी मस्तानी को कभी भी कानूनी अधिकार नहीं मिला। जिस से बाजीराव हमेशा आहत रहे कहा जाता है कि बाजीराव की मौत के बाद मस्तानी मे भी आत्महत्या कर ली थी।

शाहजहां मुमताज

मुगल बादशाह शाहजहां कि वैसे तो कई बेगमें थी लेकिन सबसे ज्यादा मुमताज से ही प्यार करते थे। मुमताज के मरने के बाद शाहजहां ने उनकी याद में ताजमहल भी बनवाया, जो आज दुनियाभर में  प्रेम की निशानी के रूप में मशहूर है।

 मिर्जा साहिबा

जाट मिर्जा और मुस्लिम साहिबा को पढ़ाई के दौरान एक दूसरे से प्यार हो गया। इन दोनों के प्यार को साहिबा के भाईयों ने स्वीकार करने से मना कर दिया और मिर्जा को मार डाला। मिर्जा के मरने के बाद उसी तलवार से साहिबा ने खुद को मारकर आत्महत्या कर ली।

बाजबहादूर रुपमति

मालवा के सुल्तान बाज बहादूर को एक मामूली सी लड़की से प्यार हो गया। परिवार के खिलाफ होने के बावजूद भी उन्होंने गैरमुस्लिम रुपमति से विवाह करके दुनियाभर में मिसाल कायम की।

बिम्बिसार आम्रपाली

मगध के राजा बिम्बिसार युद्ध के दौरान घायल हो गए और उन्हें आम सैनिक समझकर वैशाली की नर्तकी आम्रपाली ने उनकी सेवा की। ऐसा कहा जाता है कि 400 रानियां होने के बावजूद भी आम्रपाली राजा की सबसे खास और प्यारी रानी थी।

अगर आप भी रोमांचित हैं इन ऐतिहासिक प्रेम कहानियों को पढ़ कर तो, इसे अपनी फ्रेंड्स , फॅमिली और  फेसबुक वाल पर शेयर ज़रूर करें। 

इमेज सोर्स -  गूगल