आज देश में हर क्षेत्र में विकास तेज गति से होने लगा है : सांसद अजय टम्टा

आज देश में हर क्षेत्र में विकास तेज गति से होने लगा है : सांसद अजय टम्टा

गोंडा। केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा मनाए जा रहे सुशासन एवं गरीब कल्याण के 9 वर्ष के साथ ही महा संपर्क अभियान के निमित्त आज  भारतीय जनता पार्टी गोंडा द्वारा लोकसभा गोण्डा की प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अल्मोड़ा अजय टम्टा ने शिरकत किया।

प्रेस वार्ता के दौरान सांसद अजय टम्टा ने कहा कि आज देश में हर क्षेत्र में विकास तेज गति से होने लगा है। देश की जनता का मनोबल उच्च है। भ्रष्टाचार पर लगाम लगी है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के संकल्पों को साकार किया जा रहा है। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में दिए गए सारे कार्यों को पूरा करके दिखा दिया है। आज केंद्र से चला ₹1 सीधे गरीबों के खाते में डीबीटी के माध्यम से पहुंच रहा है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कारण आज देश में समाज के निचले पायदान पर खड़े हर एक व्यक्ति का सपना साकार हो रहा है।

 प्रेस वार्ता में सांसद गोंडा कीर्तिवर्धन सिंह ने बताया कि हमारे लोकसभा क्षेत्र में हरे क्षेत्र में निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है ओवर ब्रिज, स्कूल, सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा ,मकान एवं भोजन तेजी से काम हुआ है। हमारी मोदी सरकार ने देश के हर एक वर्ग विशेष का पूरा ख्याल रखा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भारत का नाम पुरी दुनिया में ऊंचा करने का काम किया है। हमारी सरकार में देश की सांस्कृतिक विरासतो का संरक्षण होने के साथ ही साथ उनका संवर्धन भी किया जा रहा है। मथुरा, काशी, अयोध्या सहित देश के सभी धार्मिक स्थलों का पुनरोद्धार हो रहा है। देश की आंतरिक एवं सामारिक स्थिति अत्यधिक सुदृढ़ हो चुकी है। आज की प्रेस वार्ता कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष भाजपा अमर किशोर कश्यप पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार एवं विधायक मनकापुर रमापति शास्त्री विधायक गौरा प्रभात कुमार वर्मा  विधायक मेहनौन विनय कुमार द्विवेदी मुन्ना भैया एवं विधायक कटरा बाजार बावन सिंह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महेश नारायण तिवारी महामंत्री राकेश तिवारी एवं आशीष त्रिपाठी मीडिया प्रभारी राघवेंद्र ओझा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।