सिगरेट का एक कश लगाते ही युवक हो गया गूंगा, डॉक्टर सुमित अग्रवाल ने किया अलर्ट  

गुजरात के राजकोट में एक व्यक्ति को धूम्रपान के बाद अपनी आवाज से हाथ धोना पड़ गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पीड़ित इलाज के लिए गुजरात के राजकोट के अस्पताल में भर्ती है...

सिगरेट का एक कश लगाते ही युवक हो गया गूंगा, डॉक्टर सुमित अग्रवाल ने किया अलर्ट  

हेल्थ डेस्क/राजकोट। गुजरात के राजकोट से एक चौंकाने वाली खबर आई है। बता दें कि यहाँ एक युवक ने सिगरेट (Cigarette) का कश लगाया और उसकी आवाज चली गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवक खेत में मवेशी चरा रहा था उसी वक्त उसने सिगरेट का एक कश लगाया और अपनी आवाज खो दी। हलाकि यह सिगरेट अज्ञात लोगों से मिली थी। एक रिपोर्ट की मानें तो यह युवक इलाज के लिए गुजरात के राजकोट के अस्पताल में भर्ती है। युवक के सिगरेट पीने के बाद गूंगे (Man loses voice after smoking) होने की खबर के बाद स्थानीय लोगों में भय की स्थिति बन गई है। गौरतलब है कि धूम्रपान के दुष्प्रभावों (Side effects of smoking) पर लंबे समय से शोध किया जा रहा है। इसमें कई गंभीर बीमारियों के बारे में बताया गया है जो जीवन को खतरे में डाल सकती हैं। हालांकि, धूम्रपान करने के बाद आवाज जाने का यह मामला अपने आप में दुर्लभ है।

इस मामले पर एक हिन्दी वेबसाइट से सर्वोदय हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के सीनियर कंसल्टेंट, इंटरनल मेडिसिन स्पेशलिस्ट और जनरल फिजिशियन डॉ. सुमित अग्रवाल ने कहा कि लंबे समय तक धूम्रपान करने से गला खराब हो सकता है। लेकिन इस मामले में, हमें अधिक पृष्ठभूमि की जानकारी चाहिए। जैसे एक सिगरेट इस स्तर तक आवाज को नुकसान नहीं पहुंचाती। इसके कई अन्य प्रभाव हैं लेकिन लैरिंक्स (स्वरयंत्र) पर इसका प्रभाव नहीं देखा गया।

हालांकि 2020 में प्रकाशित एक अध्ययन ने आवाज और धूम्रपान के बीच संबंध की पहचान की। अध्ययन में पाया गया कि अत्यधिक धूम्रपान वोकल कॉर्ड्स (Vocal Chords) को परेशान कर सकता है और वोकल कॉर्ड म्यूकोसा को सुखा सकता है। इसके परिणामस्वरूप वोकल कॉर्ड में सूजन हो सकती है। इससे खांसी, थूक और वोकल कॉर्ड में जलन महसूस हो सकती है। इससे आवाज में बदलाव भी हो सकता है। शोधकर्ताओं ने तर्क दिया कि धूम्रपान से वोकल कॉर्ड्स का वजन बढ़ जाएगा, जिससे फंडामेंटल फ्रीक्वेंसी कम हो सकती है।