Saawan Fashion Ideas : इस सावन किट्टी पार्टी में पहनिए ये लहरिया आउटफिट्स और बन जाइए सावन क्वीन

सावन आते ही मार्केट में लहरिया छा जाता है। लहरिया का अपना एक अलग ही ग्रेस होता है। लेडीज किट्टी पार्टी में भी सावन थीम रखती है। इस बार मार्केट में छाए है ये लहरिया आउटफिट्स। आप भी अपनी किट्टी पार्टी में ट्राई करें ये ड्रेसेज और बन जाइए सेंटर ऑफ अट्रैक्शन….

Saawan Fashion Ideas : इस सावन किट्टी पार्टी में पहनिए ये लहरिया आउटफिट्स और बन जाइए सावन क्वीन

फीचर्स डेस्क। सावन का महीना अपने साथ बहुत कुछ लेकर आता है। एक तरफ प्रकृति अपनी सुन्दरता बिखेरती है और दूसरी तरफ माहौल भक्तिमय हो उठता है। मौका चाहे जो हो लेडीज को तो तैयार होने का बहाना चाहिए बस। पूरे सावन आपको लेडीज तरह तरह के लहरिया आउटफिट्स में नजर आएंगी। लहरिया बिकता भी सबसे ज्यादा सावन में ही है। लहरिया देखने में जितना खूबसूरत लगता है उतना ही पहन कर ग्रेस आता है। लहरिया पहन कर ही पर्सनेलिटी में एक रॉयल लुक नजर आने लगता है। अगर आप भी सावन स्पेशल किट्टी रखने वाली है और सोच रही है कि क्या स्पेशल पहनें उस दिन तो यहां से लें आइडियाज। पार्टी, त्यौहार, फैमिली फंक्शन सभी ऑकेशंस के लिए परफेक्ट आउटफिट आइडियाज है हमारे पास।

लहरिया साड़ी

साड़ी का फैशन कभी आउटडेट नहीं होता। चाहे किसी भी टाइप की लेडी हो, मोटी,पतली लम्बी या छोटे कद की सभी पर साड़ी अच्छी लगती है। आजकल मार्केट में लहरिया पैटर्न में जॉर्जेट, शिफॉन, सिल्क,सभी तरह के फैब्रिक में आराम से साड़ी अवेलेबल है। आप अगर तीज या रक्षाबंधन के हिसाब से साड़ी लेना चाहती है तो लहरिया में गोटा पट्टी वर्क भी बहुत ट्रेंड में है। इसमें आपको कलर ऑप्शन भी बहुत मिल जायेंगे। आजकल इंडियन और इंग्लिश दोनों तरह के रंगों में लहरिया फैशन में है।

लहरिया गाउन

लहरिया और मोठड़ा दोनों के कॉम्बिनेशन में जब आप पार्टी में गाउन पहनेंगी तो सबकी नजरें आप पर टिकी होंगी। आजकल फुल लेंथ गाउन बहुत चलन में है। इसमें भी आपको कई कलर ऑप्शन मिल जायेंगे। गाउन में जो वर्क हो उससे रिलेटेड ज्वैलरी कैरी करें तो लुक और भी निखर कर आएगा।

इसे भी पढ़ें :- हरियाली तीज 2022: इन कामों को करने की मनाही होती है हरियाली तीज पर, भूलकर भी ये काम न करें

लहरिया सूट

अगर आप ज्यादा चटक मटक नहीं चाहती तो सिंपल ए लाइन लहरिया कुर्ती पैंट सेट भी मार्केट में अवेलेबल है। सूट के साथ ब्रेसलेट या एक हाथ में चूड़ी और दूसरे हाथ में वॉच और चांद बाली से लुक कंप्लीट किया जा सकता है। ये लुक सिंपल सोबर होगा पर सबका ध्यान जरूर खीचेगा।

लहरिया स्कर्ट

चुनरी प्रिंट का टॉप या कुर्ता साथ में लहरिया स्कर्ट वाह ये कॉम्बिनेशन आपको सबसे यूनिक बना देगा। इस ड्रेस में ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी कैरी करके तो आप पार्टी में छा जाएंगी। ये आउटफिट जितना कंफर्टेबल है उतना ही रॉयल भी। अगर आपने अब तक ये लुक ट्राई नहीं किया तो इस बार जरूर करें।

इसे भी पढ़ें :- इस मंदिर के बल पर टिके है माउंट आबू के पहाड़,पूजा जाता है जहां शिवजी का अंगूठा जानिए ऐसे मंदिर के रहस्य को

लहरिया अनारकली सूट

आजकल रॉयल और कंफर्ट का दूसरा नाम है अनारकली स्टाइल सूट। अनारकली सूट देखने में काफी रिच लुक देते है। इसलिए इनका चलन इन दिनों बहुत बढ़ गया है। अनारकली सूट के साथ आप चोकर और स्टड ट्राई करें बहुत प्यारा लगेगा। आजकल लहरिया, मोठरा, चुनरी बहुत टाइप के अनारकली सूट उपलब्ध है। आप जरूर ट्राई करें।

इन सभी के अलावा आप सिंपल सूट में लहरिया दुपट्टा ट्राई कर सकती है। अगर पार्टी में लहंगा पहनना चाहे या राजपूती स्टाइल ड्रेस तो भी लहरिया डिजाइन में बहुत कलर ऑप्शन और डिजाइंस है। तो इस सावन हो जाइए तैयार सावन क्वीन बनने के लिए इन लहरिया आउटफिट आइडियाज के साथ।

picture credit:google